Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश:ट्यूबवेल-ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

    19 hours ago

    2

    0

    कानपुर के ग्रामीण इलाकों में ट्यूबवेल इंजनों और ट्रांसफार्मरों के कीमती पार्ट्स चोरी कर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की घटनाओं में इस्तेमाल होने वाला लोडर, गैस कटर व अन्य टूल्स, चोरी किए गए ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेल के पार्ट्स व कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य जिलों में हुई वारदातों की भी जांच कर रही है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि बिल्हौर पुलिस संदिग्धशनिवार को देर रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गौरी अंडरपास के पास एक लोडर संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसमें सवार पांच युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने ट्यूबवेल और ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य होना स्वीकार किया। दिन में रेकी, रात में वारदात पुलिस पूछताछ में गिरोह ने चोरी का बेहद शातिर तरीका बताया। आरोपी दिन के समय कस्बों और हाईवे किनारे खेतों में लगे ट्यूबवेल इंजनों और विद्युत ट्रांसफार्मरों की रेकी करते थे। वे यह पता लगाते थे कि किस खेत में रात के समय आवाजाही कम रहती है और सुरक्षा के क्या इंतजाम हैं। इसके बाद रात में लोडर लेकर सुनसान स्थान पर पहुंचते थे। लोडर को सड़क किनारे खड़ा कर खेतों में जाते और ट्रांसफार्मर के कॉपर कॉइल, तेल निकालने वाले पुर्जे, स्टार्टर, मोटर के पार्ट्स तथा अन्य कीमती सामान खोलकर लोडर में भर लेते थे। पुलिस को चकमा देने का अनोखा तरीका आरोपियों ने बताया कि यदि रात में कोई पुलिसकर्मी या राहगीर पूछताछ करता था तो वे लोडर खराब होने का बहाना बनाते थे। कुछ लोग गाड़ी के नीचे घुसकर उसे ठीक करने का नाटक करते, जबकि बाकी साथी चोरी का सामान छिपा देते थे। शक कम होने पर वे थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो जाते थे। कई जिलों में फैला था गिरोह का नेटवर्क पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज और फतेहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल और ट्रांसफार्मर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार करीब 15-20 दिन पहले थाना मंगलपुर, कानपुर देहात क्षेत्र में हुई ट्रांसफार्मर पार्ट्स चोरी की घटना में भी इसी गिरोह की संलिप्तता सामने आई है। उस मामले में पहले से मुकदमा दर्ज है और अब बिल्हौर पुलिस संबंधित थाने से समन्वय कर रही है। मोबाइल में मिली अवैध हथियारों की तस्वीरें जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन से अवैध असलहों की तस्वीरें भी मिली हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि गिरोह का संबंध हथियार सप्लायरों या अन्य आपराधिक गिरोहों से भी हो सकता है। पुलिस मोबाइल डेटा की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हथियार वास्तविक थे या केवल फोटो के माध्यम से सौदेबाजी की जा रही थी। बरामद सामान की पहचान कराई जा रही है और आसपास के जिलों से चोरी की घटनाओं का मिलान कराया जा रहा है। न्यायालय में पेश, रिमांड की तैयारी डीसीपी पश्चिम ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, चोरी के माल को खरीदने वाले कबाड़ियों और संभावित हथियार आपूर्ति नेटवर्क की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपियों से रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी, जिससे कई और चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई बिल्हौर पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है और ग्रामीण इलाकों में सक्रिय संगठित चोरी गिरोहों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बरामदगी में क्या-क्या मिला पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से- ये आरोपी हुए गिरफ्तार पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है-
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था सैलाब:हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे प्रतापगढ़ के प्रमुख शिव मंदिर
    Next Article
    गंगा में कूदे युवक और महिला को नाविकों ने बचाया:30 मिनट में दो घटनाओं से मचा हड़कंप, नाविकों ने दोनों को बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment