Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी में परोसी चिकन बिरयानी:नानवेज पार्टी के VIDEO जारी कर दिखाया सेलिब्रेशन, आरोपियों पर FIR

    5 hours ago

    1

    0

    काशी में गंगा नदी के बीच में नाव पर इफ्तार पार्टी का VIDEO सामने आया है। इसमें आयोजकों ने रोजेदारों को फल और मेवा के साथ बिरयानी भी परोसी। इसके बाद इफ्तार पार्टी और चिकन बिरयानी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। चिकन बिरयानी की बात सामने आते ही भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने रोष जताया और पुलिस एक्शन की मांग। चिकन बिरयानी खाने और अवशेष गंगा में फेंकने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की बात कही। भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने की तहरीर पर कोतवाली थाने में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए… काशी के गंगा नदी में सोमवार की शाम एक युवक ने रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा। उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया। यहां पर उसने एक बड़ी नाव बुक करके रखी थी। इसके बाद सभी लोग अस्सी घाट से नमो घाट तक नाव पर घूमे। नाव पर मौजूद रोजेदारों ने पहले नमाज पढ़ी फिर खजूर और फल खाकर रोजा खोला। जबकि एक अन्य वीडियो में नाव पर बैठे लोग बड़े से भगोने में से कुछ निकाल कर खाते दिखे। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने चिकेन बिरयानी खाई और उसकी हडि्डयां गंगा में फेंक दी। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने तहरीर दी। कहा- मां गंगा सनातन धर्म अनुयायियों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मां गंगा के जल का आचमन करने के लिए देश-विदेश से प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु बड़े ही आस्था-भाव से आते हैं। मुस्लिम समुदाय ने मां गंगा की पावन धारा में नाव पर बैठकर इफ्तार के समय चिकन बिरयानी खाना और उसके अवशेष मां गंगा में फेंकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कृत्य है। इनके इस घृणित कृत्य से हम सनातन अनुयायियों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है और इससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा- ऐसे काम करके मुस्लिम समुदाय के युवा जानबूझकर जेहादी मानसिकता को बढ़ा दे रहे हैं। तहरीर के साथ घटना का वीडियो भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराया गया है। नाव चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और लाइसेंस को निरस्त किया जाए। थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह कहा- तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो की जांच की जा रही है। इसके आधार पर आयोजक की पहचान की जा रही है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें बैंक मैनेजर का हत्यारोपी बोला- महिलाओं के सामने डांटता था:आर्मी में था, हुक्म बर्दाश्त नहीं; गाजियाबाद में छुट्‌टी न देने पर गोली मारी ‘मैंने आर्मी में रहकर 21 साल देश की सेवा की। बॉर्डर पर तैनात रहा। बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। छुट्टी मांगी तो छुट्टी के दिन भी कॉल करके मुझे डांटा। उम्र में 14 साल छोटा बैंक मैनेजर तू-तड़ाक से बोलता था। महिला कर्मचारी के सामने भी मुझे तेज आवाज में बुलाता था। ये बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए हत्या कर दी।’ पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गैस किल्लत, सुबह 5 बजे से लंबी लाइन:कानपुर में अचानक 3 गुना बुकिंग, रायबरेली में नोंकझोंक-हंगामा
    Next Article
    कानपुर में बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में दफनाई:पड़ोसी पर रेप के बाद वारदात का शक, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment