Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में गैस किल्लत, सुबह 5 बजे से लंबी लाइन:कानपुर में अचानक 3 गुना बुकिंग, रायबरेली में नोंकझोंक-हंगामा

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में रसोई गैस सिलेंडर के लिए अभी भी लंबी लाइन लगी है। कहीं एजेंसियों पर लंबी लाइन हैं, तो कहीं स्टॉक खत्म होने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कानपुर में इस बार अचानक 3 गुना बुकिंग बढ़ गई। जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले साल 11 से 15 मार्च के बीच जिले में 1.76 लाख गैस सिलेंडरों की बुकिंग हुई थी, जबकि इस साल 2026 में 11 से 15 मार्च के बीच यह संख्या बढ़कर 4.90 लाख हो गई। गोंडा शहर और गांव की तस्वीर अलग रही। शहर की एजेंसियों पर जहां भीड़ कम है, वहीं ग्रामीण इलाकों में लंबी कतारें लगी हुई हैं। सुबह 5 बजे से लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लग गए। ज्योति गैस सर्विस एजेंसी पर दो लोगों ने पीछे के रास्ते से बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। इस दौरान कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई, हंगामा हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। देवरिया में अब ऑनलाइन बुकिंग के बाद एजेंसी पर जाकर पर्ची कटवाना अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि पहले सीधे होम डिलीवरी मिल जाती थी। इस बदलाव के कारण एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं। रामपुर में केवाईसी अधूरी होने के कारण कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। घर-घर डिलीवरी बंद होने से लोगों को एजेंसी तक आना पड़ रहा है। रायबरेली के ऊंचाहार में गैस किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जामो गैस एजेंसी पर सुबह 6 बजे से ही सिलेंडर लेने के लिए करीब 200 मीटर लंबी लाइन लग गई थी। लेकिन सुबह 10 बजे एजेंसी खुलने के बाद स्टॉक न होने की बात कहकर इसे बंद कर दिया गया। इससे नाराज लोगों ने एजेंसी मैनेजर और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से नोकझोंक शुरू कर दी, जिससे कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। 3 तस्वीरें देखिए- सिलेंडर से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इच्छामृत्यु के लिए हरीश को आज से पानी देना बंद:अब मां-बाप भी नहीं मिल सकते, डॉक्टर बोले- एक से दो हफ्ते लगेंगे
    Next Article
    गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी में परोसी चिकन बिरयानी:नानवेज पार्टी के VIDEO जारी कर दिखाया सेलिब्रेशन, आरोपियों पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment