Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़:बुकिंग करने में आ रही समस्या, रेस्टोरेंट संचालक परेशान

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात की खबरों के बीच देश में गैस आपूर्ति को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। गैस केन्द्रों के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि बुकिंग करने पर उनको कोई नोटिफिकेशन और बुकिंग नहीं दिखा रहा है। वही, गैस डिलीवरी करने वाले कह रहे हैं कि अब लोग कभी शिकायत कर रहे हैं। अब जानिए क्या है वाराणसी की स्थिति इन्हीं चर्चाओं के बीच वाराणसी के लंका क्षेत्र स्थित इंडियन गैस एजेंसी के प्रबंधक अनुज मिश्रा ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है और सोशल मीडिया पर फैल रही कई बातें केवल अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि जो भी उपभोक्ता नियमित रूप से गैस बुकिंग करा रहे हैं, उन्हें तय समय के अनुसार अगले ही दिन गैस सिलेंडर की डिलीवरी उपलब्ध कराई जा रही है। अनुज मिश्रा के अनुसार वर्तमान समय में घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आम जनता को किसी प्रकार की घबराहट या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। एजेंसी की ओर से लगातार उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है ताकि घरों में किसी प्रकार की असुविधा न हो। घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश इधर वाराणसी में प्रशासन भी गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति को लेकर सतर्क नजर आ रहा है। एडीएम (सप्लाई) अमित कुमार मालवीय ने मंगलवार को पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में डीजल, पेट्रोल, सीएनजी, पीएनजी, घरेलू तथा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए और मांग के अनुरूप नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया कि सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दें। कमर्शियल सिलेंडरों की कमी से उद्योग और होटल प्रभावित दूसरी ओर, सूत्रों के अनुसार मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का असर एलपीजी आपूर्ति पर धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी प्रभावित हुई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों और छोटे उद्योगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। इसका असर औद्योगिक क्षेत्र पर भी देखने को मिल रहा है। कॉरुगेटेड पैकेजिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों का कहना है कि कमर्शियल गैस की कमी के कारण लगभग 50 कॉरुगेशन पैकेजिंग इकाइयां बंदी की कगार पर पहुंच गई हैं। संकट से निपटने सरकार ने 5 जरूरी कदम उठाए 1. हाई-लेवल कमेटी बनाई: संकट को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने तीन तेल कंपनियों के कार्यकारी निदेशकों की एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है, जो सप्लाई की समीक्षा करेगी। 2. एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू: गैस की सप्लाई को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में 'एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955' लागू कर दिया है। 3.25 दिन बाद होगी LPG बुकिंग: घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक होगा। 4. OTP और बायोमेट्रिक अनिवार्यः गैस की जमाखोरी रोकने के लिए डिलीवरी एजेंट OTP या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का सख्ती से इस्तेमाल कर रहे हैं। 5. LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश: सरकार ने सभी ऑयल रिफाइनरीज को LPG उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया था। सूत्रों का कहना है कि अब उत्पादन 10% बढ़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर सागर मलिक के पिता की गोली मारकर हत्या:बागपत में बदमाशों ने किया था फायरिंग, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा
    Next Article
    जेठ ने महिला को सड़क पर पटककर थप्पड़ मारे, VIDEO:कोठीभार में पति की सीने पर चढ़कर ईंट से पिटाई; बेटी का पेपर छूटा; दंपती भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment