Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गेहूं खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता की मांग:भारतीय किसान यूनियन ने DM से की मांग, बोले- समय पर भेजा जाए भुगतान

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने जनपद में गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज की खरीद को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संचालित कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि आगामी दिनों में जिले के गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होने वाली है। हालांकि, पिछले वर्षों में कई केंद्रों पर किसानों को उपज बेचने में समस्याओं और अनियमितताओं का सामना करना पड़ा था, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानी हुई। किसान नेताओं ने मांग की है कि जिले के सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर समयबद्ध तरीके से खरीद शुरू की जाए। तौल व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रखी जाए और किसानों को अनावश्यक कागजी कार्यवाही के नाम पर परेशान न किया जाए। उन्होंने क्रय केंद्रों पर अवैध वसूली और बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। यूनियन ने यह भी कहा कि किसानों के भुगतान की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सीधे उनके बैंक खातों में की जानी चाहिए। साथ ही, प्रत्येक क्रय केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरे, श्रमिक और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पदाधिकारियों ने शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारी तय करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवरलोड ट्रक का 60 हजार का चालान:अमेठी में परिवहन विभाग की कार्रवाई, दो ट्रक लेकर चालक फरार
    Next Article
    ललितपुर में राजीनामा के बाद पड़ोसी ने दामाद-ससुर को पीटा:बच्चों के विवाद में हुई मारपीट, दोनों घायल अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment