Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओवरलोड ट्रक का 60 हजार का चालान:अमेठी में परिवहन विभाग की कार्रवाई, दो ट्रक लेकर चालक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में परिवहन विभाग ने ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों ने एक ट्रक का 60 हजार रुपए का चालान किया, जबकि दो अन्य ट्रक मौके से भागने में सफल रहे। परिवहन प्रवर्तन अधिकारी (पीटीओ) ने भागे हुए ट्रकों का पीछा भी किया, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाए। दरअसल, अमेठी जिले में बड़े पैमाने पर ओवरलोड ट्रक आते हैं, जहां से उनकी शिफ्टिंग होती है। ऐसी ही ओवरलोड ट्रकों की सूचना मिलने के बाद पीटीओ दिनेश रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की गाड़ी को आता देख तीन ट्रक पीपरपुर की दिशा में भागने लगे। पीटीओ ने कुछ दूर तक पीछा करते हुए एक ट्रक को रोका और उसका चालान किया। हालांकि, दो ट्रक पीपरपुर की ओर भागने में कामयाब रहे। पीटीओ ने लगभग 10 किलोमीटर तक उनका पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। बताया जा रहा है कि अमेठी में ओवरलोड ट्रकों का एक सिंडिकेट सक्रिय है, जो ट्रकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करता है। मौरंग माफियाओं के इस नेक्सस को तोड़ने के लिए एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता के नेतृत्व में पूरा विभाग काम कर रहा है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे मामले पर पीटीओ दिनेश कुमार रावत ने बताया कि अमेठी-दुर्गापुर बाईपास के पास ओवरलोड ट्रकों की सूचना मिली थी, जिसकी जानकारी खनन अधिकारी द्वारा भी दी गई थी। मौके पर पहुंचने पर तीन ट्रक भागने लगे, जिनमें से एक का 60 हजार रुपए का चालान किया गया और दो ट्रक पीपरपुर की तरफ फरार हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहे बदमाशों ने गोली चलाई:प्रधान का भाई घायल, पीछा करने पर हाथ में लगी गोली
    Next Article
    गेहूं खरीद केंद्रों पर पारदर्शिता की मांग:भारतीय किसान यूनियन ने DM से की मांग, बोले- समय पर भेजा जाए भुगतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment