Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गहनाग बाबा मंदिर का 1.40 करोड़ से रिनोवेशन:सावन में जुटती है श्रद्धालुओं की भीड़, सोमवार और शुक्रवार को लगता है मेला

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या धाम से लगभग 40 किलोमीटर दूर अमानीगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रामपट्टी में स्थित प्रसिद्ध गहनाग बाबा मंदिर क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अयोध्या तीर्थ विकास परिषद ने मंदिर परिसर का करीब 1.40 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया है। इस परियोजना के तहत मंदिर के सामने स्थित सागर का सौंदर्यीकरण, यात्रियों के ठहरने के लिए सुविधाओं का निर्माण और सीसी रोड सहित अन्य विकास कार्य पूरे किए गए हैं। इन कार्यों से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को अब बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। गहनाग बाबा स्थल पर सावन माह में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को एक बड़ा मेला लगता है। इन दिनों अयोध्या मंडल के अलावा आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाग देवता के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी राम बिहारी तिवारी ने बताया कि सावन माह में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। सोमवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं की संख्या लगभग 20 हजार तक पहुंच जाती है। उन्होंने गहनाग बाबा के प्रति लोगों की गहरी आस्था पर जोर दिया। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यदि कोई सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति गहनाग बाबा के दरबार में पहुंचता है, तो नागदेव महाराज की कृपा से वह स्वस्थ होकर लौटता है। इसी विश्वास के चलते दूर-दराज क्षेत्रों से भी लोग यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। गहनाग बाबा स्थल पर विभिन्न धार्मिक अवसरों पर मेले और कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। मिल्कीपुर विधायक चन्द्रभानु पासवान ने इस स्थल के पर्यटन विकास का प्रस्ताव अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को भेजा था। इसके बाद इसे वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रेषित परियोजनाओं की सूची में शामिल किया गया। 1.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सौंदर्यीकरण तथा यात्री सुविधाओं के विकास कार्य संपन्न कराए गए हैं। सोमवार को मेला लगेगा लेकिन मंदिर परिसर और सागर की साफ सफाई अभी तक नहीं हो पाई है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि कई बार सूचना भी दी गई है लेकिन अभी तक कोई आया नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नागपंचमी पर निकलेगी बोल बम दंडवत यात्रा:जौनपुर में शिव भक्त करेंगे जलाभिषेक
    Next Article
    लखनऊ के मदरसों में मनाया गया जश्न-ए-आजादी:मदरसा हनफिया जियाउल कुरान के छात्रों ने निकाला तिरंगा यात्रा , 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' तराना गाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment