Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के मदरसों में मनाया गया जश्न-ए-आजादी:मदरसा हनफिया जियाउल कुरान के छात्रों ने निकाला तिरंगा यात्रा , 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' तराना गाया

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मदरसे के बच्चों ने तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली । कपूरथला स्थित बड़ा चांदगंज में मदरसा हनफिया जिया उल कुरान के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में मदरसे के छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग देश भक्ति के गीत गाते हुए प्रभात फेरी में शामिल हुए। मदरसे के शिक्षक कारी जमील निजामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बेहद खास दिन है।उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें मदरसे के शिक्षकों, छात्रों और समेत विभिन्न धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कारी जमील ने कहा कि आजादी के आंदोलन में उलेमा और मदरसों से जुड़े लोगों ने अहम भूमिका निभाई। देश को अंग्रेजों के शासन से मुक्त कराने के लिए अलग-अलग वर्गों के लोगों ने संघर्ष किया। लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद देश आजाद हुआ। मदरसे के छात्रों की तिरंगा यात्रा इसी राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गहनाग बाबा मंदिर का 1.40 करोड़ से रिनोवेशन:सावन में जुटती है श्रद्धालुओं की भीड़, सोमवार और शुक्रवार को लगता है मेला
    Next Article
    कन्नौज कलक्ट्रेट में मंत्री असीम अरुण ने किया ध्वजारोहण:देशभक्ति के कार्यक्रम हुए, एसपी ने पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment