Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजैनी में संदिग्ध हालात में मिला अधिवक्ता का शव:आधे घंटे पहले घर से फोन पर हुई थी बात, कहा था- थोड़ी देर में घर आ रहा हूं

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा स्थित बली का पुरवा में सोमवार देर शाम एक 26 वर्षीय अधिवक्ता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अधिवक्ता अपने गेस्ट हाउस के बाहर पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची गुजैनी पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट हो सकेगी। घर से फोन पर हुई थी बात, कहा था- थोड़ी देर में घर आ रहा हूं गुजैनी थाना क्षेत्र के बली का पुरवा निवासी शिव सिंह यादव किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार पत्नी जयंती और बेटा रितेश है। रितेश पेशे से अधिवक्ता था। इसके साथ ही वह घर से कुछ दूरी पर स्थित शिव पैलेस नाम से गेस्ट हाउस भी संचालित करता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार देर शाम रितेश गेस्ट हाउस में ही था। इसी दौरान घरवालों नेे फोन कर घर आने के बारे में पूछा। इस पर रितेश ने बताया कि वह थोड़ी देर में घर आ जाएगा। परिजनों का कहना है कि कुछ देर बाद दोबारा फोन किया गया, लेकिन इस बार रितेश ने फोन नहीं उठाया। परिवार के लोग उसकी ओर से जवाब मिलने का इंतजार कर ही रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने उसकी तबीयत अचानक खराब होने की सूचना दी। यह सुनते ही परिजन घबराकर गेस्ट हाउस की ओर पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि रितेश को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। परिजन तत्काल अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की अचानक मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के लिए यह यकीन कर पाना मुश्किल था कि कुछ देर पहले तक घर आने की बात करने वाले रितेश की अचानक मौत हो गई। आधे घंटे में ऐसा क्या हुआ, परिजनों ने उठाए सवाल परिजनों के मुताबिक, रितेश से फोन पर बातचीत के दौरान उसकी तबीयत ठीक थी। उसने सामान्य तरीके से थोड़ी देर में घर आने की बात कही थी। इसके करीब आधे घंटे बाद उसकी तबीयत बिगड़ने और फिर मौत की सूचना मिली। अचानक हुई इस घटना को लेकर परिवार ने सवाल उठाए हैं। परिजनों का कहना है कि जब रितेश कुछ देर पहले तक ठीक था तो अचानक उसकी मौत कैसे हो गई, इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए। हालांकि, रितेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस संबंध में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने भी मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। 112 पर दी सूचना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा बेटे की मौत के बाद परिजनों ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही गुजैनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने के साथ ही आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने और यदि रितेश के साथ कोई अनहोनी हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मौत की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है, हालांकि अभी उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के लंकेश बाजार में सजे रावण के पुतले:आज शाम होगा दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
    Next Article
    बस्ती में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान:प्रदर्शन करना गलत नहीं, इसकी आड़ में अराजकता फैलाना उचित नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment