Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान:प्रदर्शन करना गलत नहीं, इसकी आड़ में अराजकता फैलाना उचित नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती में मंगलवार दोपहर 1 बजे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रदर्शन और पंचायत चुनाव पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना गलत नहीं है। लेकिन इसकी आड़ में अराजकता फैलाना उचित नहीं है। वह तेलियाजोत में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की माता की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की। मोहन भागवत के बयान का समर्थन किया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हर प्रदर्शन को अराजकता नहीं कहे जाने वाले बयान का राजभर ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करना गलत नहीं है। लेकिन प्रदर्शन के बहाने अराजकता फैलाना उचित नहीं है। पंचायत चुनाव पर बोले- कोर्ट के निर्देशों का पालन किया पंचायत चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया है। पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है। सरकार न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई कर रही है। दिल्ली के प्रदर्शनों पर राजनीतिक रूप लेने का आरोप दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों पर राजभर ने कहा कि जब तक छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तब तक स्थिति ठीक थी। लेकिन प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और चुनाव आयोग से इस्तीफे की मांग होने लगी, तो मामला राजनीतिक रूप लेने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश को बांग्लादेश बनाने जैसी बातें कर रहे हैं। संविधान और कानून को बताया सर्वोपरि राजभर ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां संविधान और कानून सर्वोपरि हैं। देश में राष्ट्रीय प्रेम की भावना है। राष्ट्र रहेगा, तभी सभी लोग सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कानून के सामने बड़े-बड़े पहलवान भी विफल हो जाते हैं। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर देश विरोधी भाषण देने और अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुजैनी में संदिग्ध हालात में मिला अधिवक्ता का शव:आधे घंटे पहले घर से फोन पर हुई थी बात, कहा था- थोड़ी देर में घर आ रहा हूं
    Next Article
    सोनभद्र मंडी अग्निकांड में मुआवजे की मांग:भाजपा ने उठाई मांग, सपा ने जांच पर जोर दिया, आग से 14 दुकानें जलकर राख हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment