Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजैनी में धर्म परिवर्तन से इंकार पर परिवार को पीटा:हिंदू संगठनों का हंगामा, चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग, थाना घेरा, ACP ने समझायाा

    1 hour ago

    1

    0

    रामगोपाल चौराहा कच्ची बस्ती में धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर पूरे परिवार को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पड़ोस में रहने वाले दूसरे संप्रदाय के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि वह शिकायत लेकर चौकी पहुंची, जहां चौकी इंचार्ज ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर ही शांत रहने के लिए दबाव बनाना। इससे बस्ती के लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने हिंदू संगठनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठनों ने आरोपियों और चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया और थाना भी घेरा। धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करने पर शुरू हुआ विवाद जालौन निवासी चालक सोनू करीब दो वर्ष से पत्नी रीता और बेटे विशाल के साथ कच्ची बस्ती में रहते हैं। रीता के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले लोग काफी समय से परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। घर के पास धार्मिक स्थल का निर्माण शुरू करने के विरोध पर सोमवार रात फिर विवाद हुआ। आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इंकार करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पति और बेटे के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी पीटा गया। परिवार ने घर में भागकर जान बचाई। इसके बाद रीता गुजैनी चौकी पहुंचीं और शिकायत की। आरोप है कि चौकी प्रभारी राम मनोहर पटेल ने कार्रवाई की धमकी देकर उन पर ही शांत रहने का दबाव बनाया। जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे और आरोपियों व चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ACP नौबस्ता ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया कुछ कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर नारेबाजी भी की। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर नौबस्ता एसीपी अभिषेक कुमार राहुल सर्किल फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एसीपी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में साधु के भेष में परिवार को ठगा:खुद को परिवार को 13 से लापता युवक बताया, गुरु दक्षिणा के नाम पर 6 लाख मांगे; चार गिरफ्तार
    Next Article
    बेटियाँ फाउंडेशन की नई एप का उद्घाटन:दैनिक भास्कर ने दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment