Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में साधु के भेष में परिवार को ठगा:खुद को परिवार को 13 से लापता युवक बताया, गुरु दक्षिणा के नाम पर 6 लाख मांगे; चार गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    सोनभद्र पुलिस ने 13 साल से लापता युवक बनकर उसके परिवार को भावनात्मक जाल में फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने साधु बनकर परिवार से संपर्क किया और गुरु की दक्षिणा व भंडारे के नाम पर उनसे छह लाख रुपये मांगे थे। बाद में यह रकम घटाकर पांच लाख रुपये कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक,रामसूरत साहनी के साले का बेटा करीब 13 साल से लापता था।इसी दौरान नाग पंचमी के मौके पर दो लोग साधु के वेश में मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना क्षेत्र के पिपरझर पहुंचे।उन्होंने परिवार से संपर्क किया और खुद को लापता युवक बताया। उन्होंने परिवार और रिश्तेदारों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई।इसके बाद परिवार को विंध्याचल बुलाया गया,जहां कथित युवक ने शरीर पर बताए गए निशान दिखाकर परिजनों को अपनी पहचान पर विश्वास दिलाने की कोशिश की। इसके बाद कथित युवक ने गुरु की आज्ञा का हवाला देते हुए घर जाने से मना कर दिया। उसने गुरु को दक्षिणा और चार हजार लोगों को चार बार भोजन कराने के लिए भंडारे के नाम पर छह लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर परिवार को बीमारी और बर्बादी का डर दिखाया गया। परिवार की आर्थिक हालत खराब होने पर आरोपियों ने यह मांग घटाकर पांच लाख रुपये कर दी। परिवार ने लापता बेटे को वापस पाने की उम्मीद में रुपये जुटाने की कोशिश शुरू की। आरोपियों ने उन्हें अलग-अलग जगहों पर बुलाकर रुपये मांगना जारी रखा। इसी दौरान परिवार के एक सदस्य ने आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में एक लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने और रुपये की मांग की, जिससे परिवार को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में सूरा गोसाई (46),सिंटू (29),सेहालू उर्फ सेलू (66) और मंगल प्रसाद (29) शामिल हैं। ये सभी बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लंबे समय से इस तरह की ठगी कर रहे थे। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और पहले की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फूलों से सजा बाबा काल भैरव का दरबार; VIDEO:112 साल पुरानी परंपरा, समृद्धि भैरव के रूप में दे रहे दर्शन
    Next Article
    गुजैनी में धर्म परिवर्तन से इंकार पर परिवार को पीटा:हिंदू संगठनों का हंगामा, चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग, थाना घेरा, ACP ने समझायाा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment