Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में लेखपाल मुख्य परीक्षा:डीएम ने दिए नकलविहीन, पारदर्शी आयोजन के निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में 21 मई 2026 को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा-2025 के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बुधवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने ब्लॉक रेवतीपुर स्थित नेहरू वीपीई इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज डेढ़गांवा, ग्राम सुहवल स्थित शिवपूजन इंटर कॉलेज मलसा और महात्मा गांधी सती स्मारक महाविद्यालय गरूवामक्सूदपुर सहित कई परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को समय से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और प्रवेश-निकास व्यवस्था की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश देने और प्रतिबंधित सामग्री पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश भी जारी किए। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अफवाह या अनुचित गतिविधि को तत्काल रोका जा सके। जनपद के कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें लगभग 8760 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 21 केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में छात्रों ने एनटीए की अर्थी निकाली:केंद्रीय परीक्षाओं में धांधली के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने अर्थी छीनी
    Next Article
    छात्र का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव:वाराणसी में पुलिस-फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment