Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्र का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव:वाराणसी में पुलिस-फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    6 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के शीतल नगर परमानंदपुर में बुधवार को एक 23 वर्षीय छात्र ने फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। मृतक की पहचान बीए तृतीय वर्ष के छात्र अभय जायसवाल के रूप में हुई है। अभय पढ़ाई के साथ-साथ चांदमारी स्थित पेट्रोल पंप के पास अपनी चाट की दुकान भी चलाता था। इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है। परिजनों के अनुसार, अभय मंगलवार देर रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौटा था। उसने परिवार के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने उसे आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया। अभय का शव कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवपुर थानाध्यक्ष अजित वर्मा ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है। अभय अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पड़ोसियों के अनुसार, अभय शांत और मिलनसार स्वभाव का था। उसके इस कदम से सभी लोग हैरान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में लेखपाल मुख्य परीक्षा:डीएम ने दिए नकलविहीन, पारदर्शी आयोजन के निर्देश
    Next Article
    गंगा दशहरा पर बुलंदशहर में हाई अलर्ट:14 घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 800 पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment