Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक राघवेंद्र गौतम बोले- 150 नई सड़कें बनवाई:भरथना के बीहड़ में कॉलेज और किसानों के लिए मंडी बनवाना प्राथमिकता

    17 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले की भरथना विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक राघवेंद्र गौतम ने अपने चार साल के कार्यकाल को संतोषजनक बताते हुए खुद को 10 में से 9 अंक दिए हैं। उनका दावा है कि भर्थना ब्लॉक में नगला भूरे मार्ग का निर्माण देश आजाद होने के बाद पहली बार कराया है। पीडब्ल्यूडी विभाग में करीब 150 सड़कों के नवीनीकरण कराया गया है। भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: चार साल के कार्यकाल को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैं अपने कार्यकाल को 10 में से 9 अंक देता हूं। यह अंक मैंने जनता के प्यार और भरोसे के आधार पर दिए हैं। क्षेत्र की जनता ने हमेशा मेरा साथ दिया है, यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। सवाल: इन चार सालों में आपके प्रमुख काम क्या रहे? जवाब: पिछले 4 वर्षों में मैंने लगातार क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। हाईमास्ट और सोलर लाइट स्थापित कराई गई। कई गांवों में सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराई गई। भरथना बकेवर लखना सिंडोस मार्ग के चौड़ीकरण का मुद्दा विधानसभा में उठाया। जिसका आधा कार्य पूरा हो चुका है। भरथना में हर्बल योगा पार्क की स्वीकृति दिलाई गई, जिसका निर्माण प्रस्तावित है। सिंडोस राजकीय विद्यालय के कायाकल्प, बाउंड्रीवाल निर्माण और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई गई। पंडित रामाधीन शंकर 50 सैय्या अस्पताल बकेवर में ओपीडी और चिकित्सकों की व्यवस्था कराई। भारेश्वर और कालेश्वर मंदिरों के कायाकल्प के लिए भी बड़ी धनराशि स्वीकृत कराई गई। चंबल नदी के पास ढकरा पुलिया का निर्माण कराया गया, जिससे बरसात में आवागमन की समस्या समाप्त हुई। चकरनगर ब्लॉक में मानपुरा से बंधा तक सड़क निर्माण कराया गया। भर्थना ब्लॉक में नगला भूरे मार्ग का निर्माण स्वतंत्रता के बाद पहली बार कराया गया। ओवरब्रिज से पाली बम्बा तक संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग सदन में उठाई गई। भरथना मंडी रोड का पुनर्निर्माण और नाला निर्माण भी कराया गया। यमुना नदी पर अंदावा पुल और चंबल नदी पर हरौली से असेवा पुल बनाने का प्रस्ताव दिया गया। चंबल क्षेत्र में काऊ सफारी की योजना का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया। पीडब्ल्यूडी विभाग में करीब 150 सड़कों के नवीनीकरण, विशेष मरम्मत और निर्माण के प्रस्ताव पूरे कराए गए। सवाल: अभी आपकी प्राथमिकताएं क्या हैं? जवाब: चकरनगर के बीहड़ क्षेत्र में एक महाविद्यालय बनवाना मेरी प्राथमिकता है। वहां के छात्रों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इसके अलावा चकरनगर क्षेत्र में मंडी उपसमिति का निर्माण भी जरूरी है। अभी किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए भरथना मंडी तक करीब 65 किलोमीटर जाना पड़ता है। लखना में उप मंडी बनने से किसानों को राहत मिलेगी। सवाल: क्षेत्र के कृषि और व्यापार को लेकर आपकी क्या योजना है? जवाब: भरथना क्षेत्र आलू और धान उत्पादन के लिए जाना जाता है। एक समय इटावा को प्रदेश का ‘धान का कटोरा’ कहा जाता था और यहां करीब 76 धान मिलें थीं। यहां का चावल देशभर में जाता था और निर्यात भी होता था। लेकिन धीरे-धीरे यह व्यवस्था कमजोर हो गई। अब इसे फिर से मजबूत करने के लिए सरकार के सामने एक योजना का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि किसान और व्यापारी दोनों को फायदा मिल सके। सवाल: क्या आप अगला चुनाव लड़ेंगे? जवाब: जनता का मुझे भरपूर समर्थन मिल रहा है और पार्टी का भी सहयोग है। मैं आगे भी जनता की सेवा के लिए तैयार हूं। सवाल: टिकट को लेकर क्या कहेंगे? जवाब: पार्टी विधायकों के काम के आधार पर ही टिकट देती है। मुझे विश्वास है कि पार्टी मेरे काम पर भरोसा जताएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में मनरेगा भुगतान पर कांग्रेस का प्रदर्शन:यूपीएसआई परीक्षा में 'पंडित' विकल्प पर भी जताई आपत्ति
    Next Article
    इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का सरोजिनी नायडू हॉस्टल:पुराने बाथरूम-टॉयलेट बंद, गंदे टंकी से आता है पीने का पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment