Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में 6 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार:इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में दूसरों की जगह दे रहे थे एग्जाम

    3 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान छह 'मुन्ना भाइयों' को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। उन्हें सैदपुर तहसील क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज सियावां भीतरी में पकड़ा गया। यह घटना दूसरी पाली की इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान सामने आई। केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की सक्रियता से इन छह छद्म परीक्षार्थियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। मामले की सूचना तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) प्रकाश सिंह को दी गई। उनके निर्देश पर सभी पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अब तक हाईस्कूल के लगभग 6000 और इंटरमीडिएट के करीब 5500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त निगरानी में सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नकल करते पकड़े जाने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल या किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग दुष्कर्म आरोपी अमिताभ का कराया गया DNA टेस्ट:नाबालिग और नवजात बच्ची का भी सैंपल लिया गया, जांच के लिए भेजे गए तीनों डीएनए सैंपल
    Next Article
    महोबा में खेत विवाद को लेकर परिवार पर हमला:कबरई थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, तीन आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment