Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाबालिग दुष्कर्म आरोपी अमिताभ का कराया गया DNA टेस्ट:नाबालिग और नवजात बच्ची का भी सैंपल लिया गया, जांच के लिए भेजे गए तीनों डीएनए सैंपल

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ज्योतिष कॉल सेंटर संचालक आरोपी अमिताभ तिवारी को गिरफ्तार कर उसका डीएनए टेस्ट कराया है। नाबालिग बालिका और उसकी नवजात पुत्री का भी डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला 15 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का है, जिसने बीते 22 फरवरी को एक बच्ची को जन्म दिया था। मंदबुद्धि युवती के पिता ने करनैलगंज कोतवाली में अमिताभ तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित पिता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया था कि अमिताभ तिवारी ने उनकी 15 वर्षीय बेटी को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उनकी बेटी गर्भवती हुई, तब भी उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई। 22 फरवरी को घर पर बच्ची के जन्म के बाद ही उन्हें इस बात का पता चला। पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंदबुद्धि है और पेट दर्द होने पर भी कुछ नहीं बताती थी, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया। करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि आरोपी अमिताभ तिवारी, नाबालिग बालिका और नवजात बच्ची का डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि बच्ची किसकी है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में दुकान से चीनी की बोरी चोरी, VIDEO:बाइक पर रखकर ले गया बदमाश, पहले 20 मिनट तक बाहर बैठा रहा
    Next Article
    गाजीपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में 6 'मुन्ना भाई' गिरफ्तार:इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में दूसरों की जगह दे रहे थे एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment