Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर विश्वविद्यालय मांग: अंतरिम बजट से उम्मीद कम:सपा विधायक बोले- 2027 में सपा सरकार बनने पर मिलेगा विश्वविद्यालय

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश का अंतरिम बजट पेश होने से पहले गाजीपुर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जंगीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने गाजीपुर के लिए विश्वविद्यालय की घोषणा की उम्मीद कम जताई है। डॉ. यादव ने कहा कि जिले के युवा लंबे समय से विश्वविद्यालय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि सरकार कंपोजिट विद्यालयों के नाम पर स्कूलों का विलय कर रही है, जिससे विश्वविद्यालय की घोषणा की संभावना कम दिख रही है। कचहरी स्थित सपा कार्यालय के पास मीडिया से बात करते हुए डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के बजाय प्राथमिक विद्यालयों को कंपोजिट विद्यालयों में विलय कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छोटे स्कूलों को बंद किया जा रहा है, तो नए विश्वविद्यालय की घोषणा कैसे संभव है। विधायक ने गाजीपुर की जर्जर सड़कों और लंबे समय से लंबित स्टेडियम की मांग को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट में जिले के लिए ठोस प्रावधान किए जाने चाहिए। डॉ. यादव ने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार के बजाय कर्ज देने और आउटसोर्सिंग के माध्यम से अस्थायी नौकरियों में उलझाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवा हताश होकर जिले से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर इस बजट में गाजीपुर को निराशा हाथ लगती है, तो 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर विश्वविद्यालय और स्टेडियम दोनों का सपना पूरा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता संघ चुनाव के बाद दो गुटों में मारपीट, VIDEO:बांदा में मतदान परिणाम घोषित होने के विवाद, विजयी प्रत्याशी के भाई पर आरोप
    Next Article
    अयोध्या में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस:पूर्वांचल में अगले 24 घंटे मौसम शुष्क, सामान्य पश्चिमी हवा चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment