Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता संघ चुनाव के बाद दो गुटों में मारपीट, VIDEO:बांदा में मतदान परिणाम घोषित होने के विवाद, विजयी प्रत्याशी के भाई पर आरोप

    11 hours ago

    1

    0

    बांदा में अधिवक्ता संघ चुनाव के परिणाम आने के बाद वकीलों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कराया। मंगलवार रात मतदान परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पदाधिकारियों के समर्थक जश्न मना रहे थे। इसी दौरान अशोक लाट पुल के नीचे अधिवक्ताओं के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। चुनाव को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते पहले गाली-गलौज हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले। एक अधिवक्ता प्रशांत ने आरोप लगाया कि उसे विजयी प्रत्याशी के भाई और उसके समर्थकों ने पीटा। हालांकि, वह यह स्पष्ट नहीं कर सका कि किस विजयी प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा हमला किया गया। विवाद बढ़ने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। घटना की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई:कमिश्नर-डीआईजी ने किया निरीक्षण, 3 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं, ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    गाजीपुर विश्वविद्यालय मांग: अंतरिम बजट से उम्मीद कम:सपा विधायक बोले- 2027 में सपा सरकार बनने पर मिलेगा विश्वविद्यालय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment