Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुजरात तट के पास दो मर्चेंट जहाजों में टक्कर:कोस्ट गार्ड ने 21 लोगों का रेस्क्यू किया; 3 लोग अभी भी जहाज में मौजूद

    12 hours ago

    1

    0

    गुजरात तट पर लंगरगाह ओटीबी कांडला के पास दो मर्चेंट जहाजों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कोस्ट गार्ड ने 21 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, जहाजों के नाम MV KMAX EMPEROR और MV TRUE MARINER हैं। जहाज कहां के थे, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों जहाजों पर कुल 24 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों को ऑपरेशन संभालने के लिए अभी MV KMAX EMPEROR जहाज पर ही छोड़ा गया है। कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कोस्ट गार्ड ने ऑपरेशन की फोटो जारी की… समुद्री हादसे के समय क्रू क्या करता है लाइफ जैकेट: इसे सिर के ऊपर से पहनकर पट्टियां कसनी होती हैं। मदद मांगने के लिए इसमें लगी सीटी या लाइट का इस्तेमाल करना होता है। इमरजेंसी किट: ठंडे पानी में शरीर की गर्मी बचाने के लिए 'थर्मल कंबल' ओढ़ते हैं और केवल जरूरी दवाएं साथ रखते हैं। क्रू के काम: खतरा देखते ही तुरंत अलार्म बजाया जाता है। क्रू को अपनी तय की गई ड्यूटी संभालनी होती है और सिर्फ कप्तान का अंतिम आदेश मिलने पर ही जहाज छोड़ना होता है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ओडिशा के पास चीनी क्रू वाला जहाज डूबा:24 लोग सवार थे; इंडियन कोस्ट गार्ड-नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में MV Ocean Winner नाम का एक मालवाहक जहाज डूब गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,VIDEO में 10 बड़ी खबरें:लंबे बिजली कट लगेंगे; गोद लिए बेटे को गर्म तवे से जलाया; मंगेतर पर नोट उड़ाए; हाईकोर्ट ने पूछा- मंत्री 2 जगह कैसे
    Next Article
    हैदराबाद में सेना के चोरी हुए हथियार जब्त:सेना का पूर्व हवलदार अरेस्ट, 2 रूम के ताले तोड़ चुराए थे हाईटेक वेपंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment