Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद चौकी ब्लास्ट के 6 दिन बाद भी सुराग नहीं:25 नवंबर तक आएगी फोरेंसिक रिपोर्ट, 10 किमी के दायरे में पूछताछ

    1 day ago

    1

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के 6 दिन बाद भी जांच एजेंसियों को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। धमाका कैसे और किसने किया, इसका पता लगाने में गाजियाबाद पुलिस, क्राइम ब्रांच, यूपी एटीएस और एनआईए समेत कई एजेंसियां जुटी हैं। पुलिस 10 किलोमीटर के दायरे में लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। धमाके के बाद मौके से मिले साक्ष्यों को गाजियाबाद पुलिस ने कन्नौज की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। अधिकारियों को 25 नवंबर तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। पहले साक्ष्यों को आगरा की लैब भेजा जाना था, लेकिन वहां मरम्मत कार्य के चलते इन्हें कन्नौज भेजा गया। पुलिस निवाड़ी स्थित फोरेंसिक लैब के अधिकारियों से भी संपर्क बनाए हुए है। एटीएस और एनआईए भी जांच में जुटीं वसुंधरा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा विकास कुमार ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर की रात करीब 8:50 बजे वह चौकी पर मौजूद थे। इसी दौरान चौकी के पिछले हिस्से में तेज धमाका हुआ। घटना के बाद लखनऊ से एटीएस के डीआईजी अभिषेक यादव और एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। लावारिस स्कूटी से भी नहीं मिला सुराग धमाके के बाद एलिवेटेड रोड पर दिल्ली नंबर की एक लावारिस स्कूटी मिली थी। पुलिस को उससे भी अब तक कोई अहम सुराग नहीं मिला है। जांच एजेंसियां आसपास के इलाकों में पूछताछ और साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल सभी की नजर कन्नौज की फोरेंसिक लैब से आने वाली रिपोर्ट पर टिकी है। यह बिंदू हैं महत्वपूर्ण धमाका कैसे हुआ और किसने किया? जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि चौकी पर धमाका करने का मकसद क्या था। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके जरिए सिर्फ दहशत फैलाने की कोशिश तो नहीं की गई। घटना के समय चौकी पर ज्यादा पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। आसपास भीड़भाड़ वाला बाजार भी नहीं है। 6 दिन बीतने के बाद भी पुलिस और जांच एजेंसियों के हाथ खाली हैं। थाना पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही भी सामने आई है, जहां सीसी टीवी खराब मिले हैं। आतंकी संगठन के दावे की भी जांच धमाके के बाद 'Ghazi 2' नाम के एक्स अकाउंट से एक वीडियो और लेटरहेड पोस्ट किया गया था। इसमें 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' नाम के संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। हालांकि, इस संगठन के नाम और उसके दावे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि यह संगठन वास्तव में सक्रिय है या किसी ने इसके नाम का इस्तेमाल किया है। यह भी जांच की जा रही है कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति भारत में है या विदेश में। वीडियो धमाके से पहले बनाया गया था या बाद में, इसकी भी पड़ताल हो रही है। फिलहाल जांच एजेंसियां धमाके में इस्तेमाल विस्फोटक, सोशल मीडिया अकाउंट और जिम्मेदारी लेने के दावे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। 6 दिन बाद भी धमाके की वजह और इसके पीछे शामिल लोगों के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बुलंदशहर में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर हादसा, दूसरा दोस्त घायल
    Next Article
    प्रदेश में 1.27 करोड़ वोट कटे:कांग्रेस सांसद बोले- सरकार, प्रशासन और BLO किसके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment