Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद के तीन अलग-अलग स्थानों पर लगी आग:बिल्डिंग से उठी ऊंची लपटें,फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

    18 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित गौर बिजनेस पार्क में बुधवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दीं। इसी दौरान खोड़ा में एक दुकान और एक मकान में भी आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद फायर विभाग में हड़कंप मच गया। घटना वसुंधरा स्थित आधार पब्लिक स्कूल के सामने बने गौर बिजनेस पार्क की है। आग बिल्डिंग के मीटर रूम में लगी और देखते ही देखते केवल व लकड़ी के सामान के जरिए पूरी बिल्डिंग में फैल गई। कुछ ही देर में चारों तरफ धुआं भर गया। 3 तस्वीरों में देखिए आग… ऑफिस लॉक थे, दीवार तोड़कर अंदर पहुंची टीम सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि बिल्डिंग के नीचे कमर्शियल दुकानें और ऊपर ऑफिस बने हुए थे। घटना के समय सभी ऑफिस बंद थे। फायर टीम ने लॉक काटकर अंदर प्रवेश किया और कई जगह दीवार तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने ए और बी सेट पहनकर धुएं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आग ऊंचाई तक फैल चुकी थी, इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों पर चढ़कर ऊपर तक पानी पहुंचाया गया। नोएडा से मंगाई गईं अतिरिक्त फायर गाड़ियां आग की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से अतिरिक्त गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। वहीं नोएडा से वाटर बाउजर और आर्टिकुलेटिंग टावर भी बुलाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 12 दमकल गाड़ियों और 50 फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका फायर विभाग के अनुसार शुरुआती जांच में आग बिजली की केबल में शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। केबल में आग लगने के बाद उसने तेजी से पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर के कसया में चलती कार में लगी आग:महिला-बच्चे समेत 6 लोग सुरक्षित, पुलिस ने कार हटाई
    Next Article
    आगरा में झूले से गिरकर बच्चे की मौत, 5 जिम्मेदार:सालाना 1.8 करोड़ रुपए की कमाई, फिर भी अफसर बेपरवाह...सेफ्टी जीरो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment