Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बिहार की महिला ने फांसी लगाकर दी जान:मायके वालों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया, पति फरार

    11 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में 24 साल की महिला का शव कमरे में मिला। वह फंदे पर लटकी हुई थी। चारपाई पर शव के पास 18 महीने की बेटी सोई हुई थी। घटना के बाद से पति फरार है। महिला बिहार के नालंदा की रहने वाली थी। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मरने वाली महिला के पति की तलाश में पुलिस टीम लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेंगिंग से मौत होना आया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर जान दी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 3 साल पहले हुई थी शादी बिहार के नालंदा निवासी चांदनी (24 साल) की शादी 3 साल पहले विपिन से हुई थी। विपिन मजदूरी करता है। चांदनी पर 18 माह की बेटी है। विपिन अपनी पत्नी चांदनी और छोटी बेटी के साथ 15 दिन पहले गाजियाबाद के खोड़ा स्थित नवनीत विहार में किराए पर रहने आया था। जहां पूनम के मकान में दूसरी मंजिल पर किराए पर कमरा लिया था। खोड़ा दिल्ली बार्डर से सटा है। विपिन दिल्ली में मजदूरी करता था। जबकि विपिन का छोटा भाई नितिन दूसरी जगह पर किराए पर रहता है। रविवार रात में नितिन पहुंचा तो उसने अपनी भाभी का शव चारपाई पर देखा, यहीं पर 18 माह की बच्ची भी सोई हुई थी। जिसके बाद मकान मालिक और पड़ोस की महिलाओं को सूचना दी। फंदे से उतारने में महिला को चोट लगी महिला की बच्ची जो 18 महीने की है, वह अपनी मां के शव के साथ चारपाई पर सोती हुई हालत में मिली। चांदनी के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, वहीं गले में फंदे का निशान था। मुंह से खून सूख चुका था। पुलिस ने पहले इसे हत्या माना, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने फांसी लगाकर मौत होना बताया। पुलिस मान रही है कि पति ने या तो पत्नी चांदनी के साथ मारपीट की, जिससे चेहरे पर चोट लगी या फंदे से शव उतारते समय जमीन पर गिरने से चोट लगी। मासूम बच्ची बोलती नहीं है, उसे नहीं पता कि उसकी मां अब कभी देखने को नहीं मिलेगी। शादी के बाद से विपिन पत्नी से मारपीट करता था एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फांसी लगाने की पुष्टि हुई है। जिससे हेंगिंग से मौत आई है। पुलिस पति की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जिसके बाद पति ही बता सकेगा कि पूरा घटनाक्रम क्या रहा। पति विपिन ने ही अपनी बेटी को लाश के पास चारपाई पर सुलाया। चांदनी के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पिता ने पुलिस को बताया कि शादी होने के बाद से विपिन पत्नी चांदनी के साथ मारपीट करता था, दहेज की मांग करता था। मायके पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार किया डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि चांदनी ने सुसाइड किया है। जो 2 से 3 महीने की गर्भवती थी। पोस्टमार्टम में गर्भवती की पुष्टि हुई है। मुंह के बल भी बाहरी चोट मिली है। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव मिलने के समय से मौत होना 20 से 24 घंटे पहने होना बताया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुलिस को चकमा देकर लखनऊ निकले:बलिया में कई कांग्रेसी नेता हाउस अरेस्ट, विधानसभा घेराव की तैयारी
    Next Article
    श्रावस्ती में किसान नेमराज की लूट के दौरान हत्या:परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़ा बेटा पहले ही था लापता, पत्नी की भी हो चुकी थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment