Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट:10 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही,आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 33°C

    12 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में शनिवार को सुबह से मौसम बदला हुआ है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा बह रही है। आसमान में हल्के बादल छाए हैं और बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। सुबह का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नंदग्राम और विजयनगर समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी शुक्रवार दोपहर से देर शाम तक तेज बारिश हुई। कोतवाली, नंदग्राम और विजयनगर समेत कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं। दिल्ली बॉर्डर से लगे क्षेत्रों और लोनी में बारिश ज्यादा हुई। लोनी की एक पुलिस चौकी में भी पानी भर गया। डासना, मोदीनगर, मुरादनगर, लोनी और भोजपुर में भी कई जगह जलभराव हुआ। 4 से 7 अगस्त तक लगातार 4 दिन बारिश हुई। जुलाई में 196 मिलीमीटर बारिश जुलाई में गाजियाबाद में कुल 196 मिमी बारिश दर्ज हुई। 8 और 9 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। 20 जुलाई से फिर बारिश का दौर शुरू हुआ। 24 जुलाई को हल्की बारिश, 27 जुलाई को अच्छी बारिश और 28 जुलाई को दिनभर रुक-रुककर पानी बरसा। 29 जुलाई को हल्की फुहारें पड़ीं। अगले 3 दिन बारिश के आसार अगस्त में भी बारिश का दौर जारी है। 1, 2 और 4 अगस्त को बारिश हुई। 5, 6 और 7 अगस्त को भी कई इलाकों में पानी बरसा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे फिलहाल गर्मी से राहत बनी रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में ट्रक की टक्कर से किसान की मौत:धान की फसल के लिए दवा लेने बाजार जा रहा था, आरोपी ड्राइवर फरार
    Next Article
    काशी की गंगा में उफान, 84 घाटों का संपर्क टूटा:हर घंटे 2cm बढ़ रहा जलस्तर, मणिकर्णिका घाट सिकुड़ा; मानसून दक्षिण यूपी पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment