Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी की गंगा में उफान, 84 घाटों का संपर्क टूटा:हर घंटे 2cm बढ़ रहा जलस्तर, मणिकर्णिका घाट सिकुड़ा; मानसून दक्षिण यूपी पहुंचा

    12 hours ago

    1

    0

    काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे 84 घाटों के बीच संपर्क टूट गया है। मणिकर्णिका घाट पर शवदाह के लिए उपलब्ध जगह भी लगातार कम होती जा रही है। कई घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं। इससे एक घाट से दूसरे घाट तक जाना मुश्किल हो रहा है। हालांकि अभी शहर में बाढ़ की स्थिति विकराल नहीं है, लेकिन लगातार बढ़ता जलस्तर प्रशासन की चिंता बढ़ा रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को वाराणसी में गंगा का जलस्तर 63.36 मीटर दर्ज किया गया। पानी करीब दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। आयोग ने अगले 48 घंटे तक जलस्तर में बढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई है। एमपी और छत्तीसगढ़ से भी पहुंच रहा पानी प्रयागराज की ओर से आ रहे पानी के साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नदियों का पानी भी गंगा में पहुंच रहा है। इसका सीधा असर वाराणसी में नदी के जलस्तर पर दिखाई दे रहा है। घाटों पर रास्ते बंद, सीढ़ियां पानी में डूबीं जलस्तर बढ़ने से कई घाटों पर सीढ़ियों का बड़ा हिस्सा पानी में समा गया है। एक घाट से दूसरे घाट तक जाने का पारंपरिक रास्ता भी कई जगह बंद हो गया है। इससे घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और नाव से आवागमन करने वालों को परेशानी हो रही है। तुलसी घाट समेत कई घाटों पर पानी सीढ़ियों तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ घाटों पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मणिकर्णिका में शवदाह की जगह हुई कम गंगा का पानी बढ़ने का असर मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल पर भी दिखाई दे रहा है। पानी बढ़ने से शवदाह के लिए उपलब्ध जगह लगातार सिकुड़ रही है। घाट पर काम करने वाले लोगों और शव लेकर पहुंचने वाले परिजनों को सीमित स्थान में ही अंतिम संस्कार की व्यवस्था करनी पड़ रही है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। जल पुलिस की सक्रियता भी बढ़ाई गई है। नाविकों को नदी की तेज धारा और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी से नाव चलाने की हिदायत दी जा रही है। प्रशासन की नजर घाटों और नदी में होने वाली गतिविधियों पर बनी हुई है। 48 से 72 घंटे रुक-रुककर बारिश के आसार गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच मौसम विभाग की ओर से भी अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को वाराणसी में तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे और नमी 84 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून द्रोणिका दक्षिणी उत्तर प्रदेश से खिसककर बिहार, बंगाल और असम की ओर चली गई है। इससे पूर्वांचल में फिलहाल बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं। हालांकि अगले 48 से 72 घंटे में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। गुरुवार की तेज बारिश के बाद शुक्रवार को मिली राहत 6 अगस्त को हुई तेज बारिश के बाद शुक्रवार को वाराणसी में बारिश की रफ्तार थमी रही। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन भारी बारिश नहीं हुई। बारिश कम होने के कारण तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाढ़ राहत कैंपों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन ने बाढ़ राहत की तैयारियां भी तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एडीएम (वित्त) एवं प्रभारी आपदा अधिकारी सदानंद गुप्ता ने बाढ़ नियंत्रण से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। एडीएम ने राजातालाब और सदर तहसील के तहसीलदारों को बाढ़ राहत कैंपों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौजूदा क्षमता से 10 से 20 प्रतिशत अतिरिक्त स्थल भी चिह्नित करने को कहा, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बारिश का अलर्ट:10 किलोमीटर की स्पीड से हवा बह रही,आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 33°C
    Next Article
    बांदा में बेकाबू ट्रैक्टर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा:सब्जी मंडी रोड पर कई वाहनों को चपेट में लिया, युवक का पैर फ्रैक्चर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment