Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में हल्की बारिश से बदला मौसम:अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान गिरने से उमस से राहत

    13 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में आज मंगलवार को हल्की बारिश शुरू हुई। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान तेज गति से हवाएं चलने का भी अनुमान है। तापमान में गिरावट के चलते और उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। इससे पहले सोमवार को भी हल्की बारिश हुई। आज तापमान में 2 डिग्री गिरावट के साथ दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश से बदल रहा मौसम लगातार बारिश से मौसम बदल रहा है। बीच बीच में दिन में धूप निकलने पर उसम बढ़ती है, लेकिन जब बादल छाते हैं तो फिर राहत मिलती है। सोमवार सुबह आसमान में बादल बादल रहे, फिर दिन में हल्की धूप रही। शाम को अलग अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि आज तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में सिर्फ 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत रहेगी। जुलाई में 196 मिमी बारिश हुई मौसम विभाग के अनुसार, जुलाई महीने में गाजियाबाद में कुल 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 8 और 9 जुलाई को अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद कई दिनों तक गर्मी और उमस बनी रही। 20 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय हुआ। 24 जुलाई को हल्की बारिश हुई, 27 जुलाई की शाम अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं 28 जुलाई को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जबकि 29 जुलाई को हल्की फुहारें पड़ी थीं। अगस्त माह भी एक तिहाई बीत चुका है, जहां लगातार कभी हल्की तो कभी अच्छी बारिश हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के गंभीर आरोप:बांदा में डॉक्टर-कर्मचारी गैरहाजिर, बाहर से दवाएं मंगाने की शिकायतें
    Next Article
    सोनभद्र में अधिकारी-कर्मचारी और छात्रों ने निकाला तिरंगा यात्रा:'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शहर; सीडीओ ने दिलाई एकता-अखंडता की शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment