Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में अधिकारी-कर्मचारी और छात्रों ने निकाला तिरंगा यात्रा:'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शहर; सीडीओ ने दिलाई एकता-अखंडता की शपथ

    11 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में मंगलवार को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत जिला मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी के नेतृत्व में यात्रा कचहरी तिराहा से शुरू होकर स्वर्ण जयंती चौक तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और छात्र शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे प्रतिभागियों ने 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। इससे शहर का माहौल देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकारी, कर्मचारी और छात्र हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर आगे बढ़े और लगातार देशभक्ति के नारे लगाते रहे। शहर की सड़कों पर जगह-जगह लोगों ने यात्रा को देखा। पूरे आयोजन के दौरान राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। स्वर्ण जयंती चौक पर दिलाई गई शपथ यात्रा का समापन स्वर्ण जयंती चौक पर हुआ। यहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों को देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। 'तिरंगा देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक' सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, सम्मान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान सीडीओ ने लोगों से 9 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान को जन-जन का अभियान बनाया जाए और अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी करें। उन्होंने युवाओं से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। जागृति अवस्थी ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और देश की एकता-अखंडता के प्रति उनके दायित्वों का एहसास कराते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में हल्की बारिश से बदला मौसम:अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान गिरने से उमस से राहत
    Next Article
    घर में घुसकर हमला, फायरिंग का मामला:पीलीभीत के गजरौला थाने में 8 नामजद समेत 18 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment