Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग:एक-एक कर कई ड्रम फटे, 3 किमी दूर से दिखाई दिया धुआं

    9 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में बुधवार को केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया गया। वहीं, आग से उठता धुआं 3 किमी दूर तक दिखाई दिया। फ्लाईओवर से गुजर रहे लोगों ने घटना के वीडियो भी बनाए। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामला बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया का है। आग बुझाने के लिए वाटर ब्राउजर और फोम टैंकर का इस्तेमाल मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया- शाम 4:02 बजे फायर विभाग को बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत घंटाघर कोतवाली से 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इसके अलावा वैशाली, मोदीनगर और नोएडा से भी 7 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए वाटर ब्राउजर और फोम टैंकर का भी इस्तेमाल किया गया। फायर विभाग ने करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। तेज धमाके के साथ फटे केमिकल के ड्रम घटना के समय फैक्ट्री में 11 कर्मचारी काम कर रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक ड्रम से दूसरे ड्रम में केमिकल ट्रांसफर किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। हालांकि, आग लगने के कारणों की जांच दमकल विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के दौरान केमिकल से भरे सॉल्वेंट के ड्रम तेज धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. पत्नी ने सुबह 5 बजे जगाया, पति ने जान दी:रोज 8 बजे तक सोता था; हाथरस में साले से बोला- अपनी बहन का ख्याल रखना हाथरस में एक युवक ने बुधवार सुबह सिर्फ इसलिए जान दे दी, क्योंकि उसकी पत्नी ने उसे जल्दी जगा दिया था। रोज वह सुबह 8 बजे तक सोता था। पत्नी ने तीन घंटे पहले 5 बजे उसे उठा दिया था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में भीषण गर्मी, प्रयागराज में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट:तापमान 46°C पार, डिप्टी सीएम बोले-धूप में मत निकलिए
    Next Article
    यूपी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, लंबी-लंबी लाइनें लगीं:ट्रैक्टर से 3-3 ड्रम लेकर पहुंचे लोग; बिजनौर डीएम पैदल चलकर कलेक्ट्रेट गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment