Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, प्रयागराज में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट:तापमान 46°C पार, डिप्टी सीएम बोले-धूप में मत निकलिए

    18 hours ago

    1

    0

    यूपी पिछले 4-5 दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को बांदा 48 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज में तापमान 46.4 डिग्री, हमीरपुर में 46.2, झांसी में 45.9, आगरा में 45.3, बुलंदशहर में 45 और कानपुर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में अचानक एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। आशंका है कि तेज गर्मी और बढ़े हुए बिजली लोड के कारण आग लगी। गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा दिन में पानी से बाहर नहीं आया। लखनऊ चिड़ियाघर में पानी डालकर जानवरों को ठंडक पहुंचाई गई। इससे पहले मंगलवार को बांदा का पारा सीजन में पहली बार 48.2°C रिकॉर्ड किया गया था। यह देश का सबसे गर्म और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। इससे पहले, 2022 में बांदा का तापमान 49.2°C तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना रिकॉर्ड टूट सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई के आखिरी हफ्ते या जून वाली गर्मी अभी से महसूस हो रही है। फिलहाल, 10 दिन तक भीषण गर्मी पड़ेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की है कि जरूरी हो, तभी घर से निकलें। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। ज्यादातर जिलों का तापमान 45°C से 49°C के बीच पहुंचेगा। 29 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम बदलने की संभावना है। वहीं, मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। मौसम की तस्वीरें- बांके बिहारी में मैट बिछाई, लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं को दोपहर के समय आने से बचने की सलाह दी है। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चबूतरे पर बिछी मैट को ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा। लखनऊ में इतनी गर्मी पड़ी कि आईफोन ने भी जवाब दे दिया। उसमें हीट का अलर्ट आने लगा। बिजली कटौती की वजह से लोगों ने पावर हाउस में हंगामा किया। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की:इस वीडियो का व्यूज इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन पार; इटली में एक ही कार में घूमे, 15 PHOTOS
    Next Article
    गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग:एक-एक कर कई ड्रम फटे, 3 किमी दूर से दिखाई दिया धुआं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment