Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंकने पर सियासत:कांग्रेस ने केस दर्ज करने की मांग की, BJP नेताओं का पुतला जलाने की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला जलाए जाने के बाद शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कानपुर पुलिस और कोतवाली पुलिस से तत्काल पुतला दहन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। तिलक हाल में हुई बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर रणनीति बनाई। पवन गुप्ता ने कहा कि यदि भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो कानपुर महानगर कांग्रेस भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी का पुतला दहन करेगी। भाजपा नेताओं पर कार्यवाही की मांग पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन या पुतला दहन करते हैं तो तत्काल मुकदमा दर्ज हो जाता है, ऐसे में पुलिस को निष्पक्षता दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी समान कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस भी विरोध प्रदर्शन करेगी और तब पुलिस को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बैठक में हरप्रकाश अग्निहोत्री, राजेश गौतम, चंद्रमणि मिश्रा, इकबाल अहमद, शंकर दत्त मिश्रा, अजय श्रीवास्तव ‘शीलू’, विनोद अवस्थी, प्रदीप द्विवेदी, संजय त्रिवेदी, बबलू मोहम्मद, मो. अकबर समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में खाद्य विभाग का छापा, 1800 जार घी जब्त:कीमत करीब ₹3.46 लाख, बेकरी उत्पाद और तेल के नमूने जांच के लिए भेजे गए
    Next Article
    लखनऊ में गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:पैर बीच से टूटकर अलग हुआ, हड्डी निकल आई; तड़प-तड़पकर दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment