Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी घायल:चोरी की स्कूटी-आईफोन बरामद, 16 मुकदमे दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश अमजद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी की स्कूटी और आईफोन बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। 26 अक्टूबर की रात डीएलएफ चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ भगत सिंह चौक पर गश्त और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रैन बसेरा, विक्रम एन्क्लेव की ओर से एक स्कूटी सवार डीएलएफ क्षेत्र में आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। भागते समय उसकी स्कूटी कब्रिस्तान के मोड़ पर गिर गई, जिसके बाद वह अंदर की गली की ओर दौड़ने लगा। पुलिस टीम पर की फायरिंग पुलिस का कहना है कि पीछा कर रही टीम को पास आता देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे कब्रिस्तान के अंदर से पकड़ लिया। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार दिया गया। दिल्ली से चोरी की स्कूटी बरामद पूछताछ में आरोपी की पहचान अमजद (करीब 25 वर्ष), पुत्र चांद मोहम्मद, निवासी 20 फुटा रोड, प्रेम नगर, आयशा मस्जिद के पास, लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद स्कूटी का जिपनेट पर सत्यापन किया तो उसके दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र से चोरी होने की जानकारी मिली। आरोपी के पास से एक आईफोन भी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने चोरी का बताया है। 16 मुकदमे दर्ज, 25 हजार का इनाम घोषित अमजद पर गाजियाबाद के विभिन्न थानों में 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चौकीदार और 2 बेटियों की ट्रक से कुचलकर मौत:बस्ती में रातभर ट्रक के नीचे दबे रहे शव, भंडारे से लौट रहे थे
    Next Article
    संतकबीरनगर में ओवरब्रिज से गिरकर छात्र की मौत:30 फीट नीचे गिरा, बाइक से घर से निकला था, इकलौता बेटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment