Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में शहीद के शव से लिपटकर पत्नी रोई:पिता का अंतिम संस्कार कर ड्यूटी जॉइन की थी, अगले दिन उग्रवादियों ने गोली मार दी

    1 day ago

    1

    0

    मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हवलदार चंद्रमोहन सिंह रावत का गुरुवार दोपहर गाजियाबाद के हिंडन घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुबह करीब 10 बजे जब तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर लाया गया तो पत्नी मंजू देवी शव से लिपटकर रो पड़ीं। तीन बच्चे भी बिलख पड़े। मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर ढांढ़स बधाया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। बारिश के बावजूद अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। चंद्रमोहन सिंह असम राइफल्स में हवलदार (जीडी) थे। वे मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी जिले के डांडातोली क्षेत्र के कुकलियाल गांव के रहने वाले थे। 2008 से गाजियाबाद में रह रहे थे। चंद्रमोहन अपने पिता के श्राद्ध कर्म निपटाकर गाजियाबाद से तीन जुलाई को ड्यूटी पर वापस लौट गए थे। 5 जुलाई को ड्यूटी जॉइन की थी। अगले दिन उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए थे। महज डेढ़ महीने के भीतर ही परिवार पर यह दूसरा पहाड़ टूट पड़ा। अंतिम विदाई की तस्वीरें देखिए… 5 जुलाई को मणिपुर में ड्यूटी जॉइन की थी असम राइफल के हवलदार चंद्रमोहन सिंह रावत गाजियाबाद में उत्तरांचल नगर स्थित नंद्रग्राम में रहते थे। पत्नी मंजू देवी गृहिणीं हैं। 24 साल का बड़ा बेटा राहुल नंदग्राम में स्टेशनरी की दुकान चलाता है। 19 साल की बेटी रितिका और 15 साल की यशिका पढ़ाई कर रही हैं। चंद्रमोहन के पिता गोविंद सिंह की 3 जून को मौत हो गई थी। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह छुट्टी लेकर उत्तराखंड स्थित गांव आए थे। अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद तीन जुलाई को गाजियाबाद से ड्यूटी के लिए मणिपुर रवाना हुए थे। पांच जुलाई को यूनिट में कार्यभार संभाला था। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, एसडीएम सदर अरुण दीक्षित, 56 फील्ड रेजिमेंट मेरठ के कर्नल नवीन शर्मा समेत कई प्रशासनिक और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। घात लगाकर किया था हमला मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार, 6 जुलाई की दोपहर करीब 1:50 बजे 40 असम राइफल्स का काफिला ड्यूटी पूरी कर शांगशाक बटालियन मुख्यालय लौट रहा था। इसी दौरान उग्रवादियों ने घात लगाकर अत्याधुनिक हथियारों और आईईडी से हमला कर दिया। हमले में वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और हवलदार चंद्र मोहन सिंह शहीद हो गए। दोनों का पोस्टमॉर्टम उखरुल में किया गया। इसके बाद पार्थिव शरीर घरों को भेजा गया। हमला नुंगशांग कोंग के पास उस समय हुआ था, जब जवान अपनी ड्यूटी पूरी कर शांगशाक बटालियन मुख्यालय लौट रहे थे। हमलावरों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और आईईडी विस्फोट किए थे। हमले के बाद इलाके में कई घंटों तक गोलीबारी की आवाजें सुनाई देती रही थीं। शांगशाक कैंप में रखे गए थे पार्थिव शरीर दोनों जवानों के पार्थिव शरीर शांगशाक स्थित असम राइफल्स कैंप में रखे गए थे। मणिपुर के गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजाम ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की था। उन्होंने कहा था कि ऐसी हिंसक घटनाएं राज्य में शांति और सौहार्द के प्रयासों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई और कहा कि दोषियों को जल्द ही कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें 58 साल का दरोगा महिला से बोला- पति बना लो:नौकरी दिलवा दूंगा, बरेली में 35 साल की पीड़ित बोली- प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवाया बरेली में 58 साल के दरोगा का दिल 35 साल की महिला पर आ गया। पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला से दरोगा ने कहा- चिंता क्यों करती हो, मैं हूं न। मैं तुम्हारी पूरी मदद करूंगा। इसके बाद दरोगा ने नौकरी और शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुसाइड के लिए उकसाने वाली पत्नी को जेल:गोरखपुर में बर्थडे के अगले दिन फंदे से लटका पति, स्टेटस लगाया- I Love You पापा
    Next Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी-आरोपियों के घर 10 लाख के जेवर मिले:रिश्तेदारों के 30 बैंक अकाउंट फ्रीज; चोरी की रकम ब्याज पर बांटी, शेयर मार्केट में लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment