Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुसाइड के लिए उकसाने वाली पत्नी को जेल:गोरखपुर में बर्थडे के अगले दिन फंदे से लटका पति, स्टेटस लगाया- I Love You पापा

    1 day ago

    1

    0

    गोरखपुर में डीजे संचालक युवक पंकज कुमार निषाद की आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद शाम करीब 5 बजे जेल भेजा। पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप थे। पंकज ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर कई भावुक स्टेटस पोस्ट किए थे, जिनमें पिता की तस्वीर के साथ "आई लव यू पापा" और आखिरी संदेश "राम-राम सभी लोगों को" लिखा था। पुलिस के मुताबिक, इसी साल फरवरी में हुई शादी के बाद पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। परिजनों ने पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। अब पुलिस मोबाइल चैट, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। मामला पिपराइच इलाके का है। पत्नी को चैटिंग करते देख पति को गुस्सा आया पिपराइच के ककरहिया गांव निवासी ब्रह्मदेव निषाद का बड़ा बेटा पंकज निषाद (30) डीजे का काम करता था। उसकी शादी इसी साल 6 फरवरी को पीपीगंज के जसवल ग्राम साखी निवासी महेंद्र साहनी की बेटी प्रतिमा साहनी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन चल रही थी। पंकज को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। 4 जुलाई को पंकज का बर्थडे था, वह बाहर दोस्तों के साथ पार्टी किया था। रात को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से चैटिंग कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। अगले दिन 5 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे पंकज का फंदे से लटका शव कमरे के अंदर मिला। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। नाराज परिजन पंकज की पत्नी प्रतिमा पर हमला बोलकर पीटने लगे। सूचना पर पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस वाले पंकज के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने लगे। तभी घरवाले और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कांस्टेबल सुनील यादव और कांस्टेबल इम्तियाज अहमद घायल हो गए। पुलिस ने किसी तरह प्रतिमा को बचाकर वहां से बाहर निकाला। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत से पहले पंकज ने लगाया था स्टेटस 5 जुलाई को पंकज ने मरने से पहले सुबह 10 से 10:50 बजे तक कई स्टेटस लगाया था। एक में लिखा था कि कल से बहुत तकलीफ में हूं, अगर मैं कुछ गलत कदम उठा लूं, तो रोना मत। बल्कि, ये सोचकर खुश होना कि जिंदगी से एक टेंशन खत्म हो गई। उसने अपना केक के साथ भी फोटो शेयर किया था। अपने पिता की भी फोटो शेयर की थी। 10:49 बजे आखिरी स्टेस्ट लगाकर लिखा कि राम राम सभी लोगों को…। इसके बाद वह कमरे में ही फंदे से लटक गया। भाई बोला- शादी के बाद से ही दोनों में झगड़ा होता था पंकज के परिवार में माता-पिता और दो छोटे भाई प्रमोद और पवन निषाद हैं। पंकज के भाई प्रमोद ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा था। इसी वजह से पंकज मानसिक तनाव में रहते थे। पड़ोसी अनिल ने बताया कि शनिवार को पंकज ने अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने दोस्तों के साथ शाम को समय बिताया। इसके बाद में घर लौट आए। रात को भी कुछ कहासुनी पत्नी के साथ हुई थी। सुसाइड की सूचना पर सैंकड़ों की संख्या में गांव वाले मौके पर पहुंच थे। पिता बोले- पंकज बेटा ही परिवार का सहारा था पिता ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि मेरा बेटा पंकज परिवार का सबसे बड़ा सहारा था। शादी के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। हम चाहते हैं कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे और सच्चाई सामने लाए। इस संबंध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई थी। जांच पड़ताल कर पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- बेटी का कन्यादान करने के बाद पिता का सुसाइड: रायबरेली में बेटा बोला- शादी से कर्ज हुआ, 2 बहनें और हैं, परेशान होकर जान दी रायबरेली में बेटी का कन्यादान करने के महज 8 घंटे बाद पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। बुधवार सुबह 11 बजे पिता बेटी की विदाई से पहले घर से निकल गए। जब विदाई की रस्म शुरू हुई, तो बेटी ने पिता को बुलाने को कहा। घरवालों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद पिता से मिले बिना ही बेटी विदा हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    थप्पड़ मारने वाले मेरठ SSP बोले-बाहरी लोगों ने माहौल बिगाड़ा:4 घंटे समझाने पर भी नहीं माने, तब लाठीचार्ज करना पड़ा
    Next Article
    गाजियाबाद में शहीद के शव से लिपटकर पत्नी रोई:पिता का अंतिम संस्कार कर ड्यूटी जॉइन की थी, अगले दिन उग्रवादियों ने गोली मार दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment