Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में युवक की 5 गोली मारकर हत्या:बागपत से इंटरव्यू देने आया था, पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था

    10 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 21 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव लोनी में बंथला नहर से सटे ट्यूबवेल के पास मिला। उसकी कनपटी, सिर और सीने में 5 गोलियां मारी गई हैं। पुलिस को मौके से बियर की 4 केन और एक बैग मिला है। पुलिस युवक के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है। साथ ही शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला बुधवार रात का लोनी थाना क्षेत्र का है। बंथला नहर के पास मिला शव बागपत के गांव डोला में रहने वाले सोनपाल खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी पत्नी ऊषा, बड़ा बेटा चांद, दूसरा बेटा विक्की और नितिन सबसे छोटा बेटा था। इनकी दो बहनें तनु और पायल हैं। नितिन घर पर रहकर यूपी पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। 27 मई को वह नौकरी की तलाश में गुड़गांव जाने के लिए घर से निकला था। उसे गांव का ही रहने वाला विपिन अपनी बाइक से टटीरी रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। रात में ही लोनी थाना पुलिस ने फोन कर घरवालों को नितिन का शव मिलने की सूचना दी। बताया कि उसकी गाजियाबाद के लोनी में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर घरवाले मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। लड़की के भाइयों ने दी थी जान से मारने की धमकी बड़े भाई चांद ने बताया- 28 फरवरी को तनिष की बहन अपनी मर्जी से किसी लड़के के साथ चली गई थी। जब लड़की गांव से जा रही थी, तो उसने नितिन से लिफ्ट मांगी थी। नितिन ने लड़की को गांव के बाहर तक छोड़ दिया था। तभी से तनिष और उसके परिजन नितिन से रंजिश रख रहे थे। लड़की के भाई आशु दीप और तनिष प्रजापति लगातार नितिन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। यह धमकी कई बार मेरे सामने भी दी गई। उसके बाद लड़की भी मिल गई थी। सारा मामला रफा-दफा भी हो गया था। लेकिन उसके बाद भी धमकी आती रही। तो हमने उसे घर में ही बंद रखा था। बाहर नहीं निकलने देते थे। कल ही वो दोपहर 1 बजे के करीब गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी की तलाश में निकला था। कुछ घंटे बाद उसकी लाश मिलने की खबर मिली। हमें इंसाफ चाहिए। जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलेगा, हम यहीं घर के बाहर बैठे रहेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि आशु दीप और तनिष प्रजापति ने मिलकर गोलियों से मेरे नितिन की हत्या कर दी है। पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करें। फिलहाल आरोपियो की गिरफ्तारी या एनकाउंटर की मांग को लेकर परिजन ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने साफ कहा कि जब तक नामजद आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे, या उनका खात्मा नहीं होगा। तब तक वे नितिन का शव गांव नहीं लाएंगे। धरनास्थल पर पहुंचे सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष मनोज कुमार चाहल ने ग्रामीणों को समझाते हुए कार्रवाई के लिए दो दिन का समय मांगा। धरने के चलते गाजियाबाद पोस्टमार्टम हाउस पर भी परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। हत्यारोपियों ने ली पल पल की खबर चाँद ने बताया कि करीब चार बजे आशुतोष की पत्नि ने पड़ोस में फोन कर घटना के होने की जानकारी मांगी थी। जिसके करीब आधा घंटे बाद हमें लोनी पुलिस द्वारा नितिन की हत्या की जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि दो महीने पहले हुई घटना के बाद से नितिन को आरोपियों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही थीं, लेकिन इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई। अगर समय रहते धमकियों की जानकारी पुलिस को दी जाती, तो शायद आज नितिन जिंदा होता। आरोपी पक्ष के बच्चन सिंह का गांव डोला से करीब एक किलोमीटर दूर नहर पटरी पर मकान और जमीन थी। लेकिन पिछले दो महीनों में आरोपियों ने अपनी सारी जमीन बेच दी और गांव से गायब हो गए। लोगों का मानना है कि हत्या की साजिश काफी पहले से रची जा रही थी। गोली चलने की आवाज नहीं आई वहीं, लोनी में स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में गोली चलने की कोई आवाज सुनाई नहीं दी। जिस जगह शव मिला, वहां आसपास कोई सीसीटीवी भी नहीं लगा है। पुलिस ने मौके से मिले सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मृतक नितिन के बड़े भाई चाँद की तहरीर पर लोनी पुलिस ने आशुतोष और तनिश निवासी डोला नहर पटरी बशोद के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें- प्रेमानंद महाराज ने 10 दिन बाद पदयात्रा शुरू की, हजारों भक्तों ने 'राधे-राधे' के जयकारे लगाए मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज ने एक बार फिर पदयात्रा शुरू कर दी। 10 दिन बाद वह केली कुंज आश्रम से निकलकर NRI ग्रीन बिल्डिंग के सामने पहुंचे और फिर अपने शिष्यों के साथ पदयात्रा शुरू की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    करनाल के युवक की अमेरिका में मौत:ट्रक खाई में गिरा, परिवार का इकलौता बेटा, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश
    Next Article
    गोरखपुर में ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा:ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद भीषण आग, तपिश इतनी कि दमकलकर्मी पास नहीं गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment