Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा:ट्रक-डंपर की टक्कर के बाद भीषण आग, तपिश इतनी कि दमकलकर्मी पास नहीं गए

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। उनका केवल कंकाल बचा। जबकि ट्रक चालक और खलासी झुलस गए। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की तपिश इतनी थी कि दमकलकर्मी पास नहीं जा सके। धुएं का गुबार और आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रही थीं। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुरुवार सुबह यह हादसा कुशीनगर-लखनऊ हाईवे पर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हुआ। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर ड्राइवर की पहचान बस्ती जिला के धमोरा गांव के सत्येंद्र पुत्र रामकोमल के रूप में हुई है, जबकि क्लीनर शिवा फतेहपुर का रहने वाला था। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए… अब जानिए कैसा हुआ हादसा… कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। गुरुवार सुबह 5 बजे हाईवे पर एक डंपर रांग साइड पर आ गया। डंपर में डस्ट थी। अजवनिया गांव के पास डंपर और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होते ही ट्रक सड़क किनारे पलट गया। उसमें आग लग गई। आग ने डंपर को भी चपेट में ले लिया। डंपर में ही ड्राइवर सत्येंद्र और क्लीनर शिवा फंस गए। उनको बचाया जाता, इसके पहले आग पूरी तरह फैल गई और वे अंदर ही जिंदा जल गए। टक्कर से ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। ट्रक चालक और खलासी भी आग में झुलस गए लेकिन किसी तरह कूद कर अपनी जान गंवाई। हादसे के बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया। डंपर में केवल कंकाल बचा था आग बुझने के बाद डंपर के पास जब पुलिस टीम पहुंची तो अंदर केवल कंकाल बचा हुआ था। पुलिस टीम कंकाल को बटोरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। डीएनए जांच के बाद दोनों शवों की पहचान की जा सकेगी। --------------- ये खबर भी पढ़ें- लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, CCTV:ऑफिस के सामने कनपटी पर फायरिंग, बाइक से भागे दोनों बदमाश लखनऊ में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने ऑफिस के सामने मोबाइल से बात कर रहे थे। तभी बदमाश ने पास आकर उनकी कनपटी पर फायर कर दिया। आसपास के लोगों ने बेसुध प्रॉपर्टी डीलर को अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली पश्चिम की है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में युवक की 5 गोली मारकर हत्या:बागपत से इंटरव्यू देने आया था, पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था
    Next Article
    बुलंदशहर में नमाज के दौरान बहस, CO ने हाथ जोड़े:सपा नेताओं से बोले- चले जाइए, आगरा में बकरे की फोटो वाला केक काटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment