Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद पुलिस ने बलराम ठाकुर के राइट हैंड को पकड़ा:बुलंदशहर का सट्टा किंग अब्बास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद पुलिस ने मंगलवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर के 'राइट हैंड' अब्बास उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर लिया। अब्बास बुलंदशहर में 'सट्टा किंग' के नाम से जाना जाता था। अब्बास बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के सांखनी गांव का निवासी है। उसका बुलंदशहर में सट्टे का एक बड़ा नेटवर्क था। उस पर गाजियाबाद, बुलंदशहर और अलीगढ़ में कुल 9 मामले दर्ज हैं। वह दुजाना गैंग के लिए रंगदारी और फिरौती वसूलने का काम भी करता था। पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि अब्बास उर्फ बाबू नाहल चौराहे पर मौजूद है। पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में इंस्पेक्टर मसूरी अजय चौधरी और स्वाट टीम ने अब्बास के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। अब्बास ने पूछताछ में खुद को बलराम ठाकुर के लिए काम करने वाला बताया। पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश बलराम ठाकुर को गाजियाबाद पुलिस ने पहले ही एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। बलराम ठाकुर ने 13 जुलाई 2025 को गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र से अपने गुर्गों के साथ एक ट्रांसपोर्टर का अपहरण कर फिरौती वसूली थी, जिसमें जेवरात भी लिए गए थे। इस मामले में मसूरी थाने में केस दर्ज किया गया था। अब गाजियाबाद पुलिस की निगाहें बलराम की पूरी गैंग पर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखाड़े आगे आकर खत्म करें शंकराचार्य विवाद:महंत परशुराम दास बोले- सनातन के हित में यह विवाद का समाप्त होना बेहद जरूरी
    Next Article
    कन्नौज में दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी:मिलावटी सामान नष्ट, तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment