Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी:मिलावटी सामान नष्ट, तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की और मानक विहीन खाने-पीने की वस्तुएं मिलने पर उन्हें नष्ट कराया। कुछ जगहों पर जांच के लिए नमूने भी भरे गए, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रवर्तन दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राठौर, अरविंद कुमार साहू और मंजरी मिश्रा ने मेहंदीघाट पर हरदोई की ओर से आ रहे पनीर की जांच की। बताया गया कि इसमें मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद, उग्गापुरवा गांव स्थित नितिन गुप्ता के किराना स्टोर पर छापेमारी की गई। नितिन गुप्ता के स्टोर से मैदा और सरसों के तेल का नमूना भरा गया, जबकि 30 किलो मैदा जब्त कर ली गई। इसके अतिरिक्त, दुकान में लंबे समय से रखे 20 किलो पैक्ड अचार, एक क्विंटल रंगीन बूंदी और 20 किलो पैक्ड नमकीन को कारोबारी की सहमति से नष्ट कराया गया। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 23 हजार रुपये आंका गया है। इसी तरह, मियागंज गांव के शिवम कुशवाहा और अजीत कुमार की दुकानों में रंगीन कचरी बिक्री के लिए लाई गई पाई गई। यहां रंगीन कचरी का नमूना जांच के लिए लिया गया और कारोबारी की सहमति से लगभग 50 किलो रंगीन कचरी को नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुल तीन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को रंगीन, मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने की चेतावनी दी और कहा कि ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद पुलिस ने बलराम ठाकुर के राइट हैंड को पकड़ा:बुलंदशहर का सट्टा किंग अब्बास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
    Next Article
    दहेज में 25 लाख नही मिलने पर पत्नी से मारपीट:पति पर गला घोंटने की कोशिश और घर से निकालने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment