Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद वेयरहाउस में लगी आग:DCP-सीएफओ ने रेस्क्यू ऑपरेशन संभाला; महिला और डॉग को बचाया

    23 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम के नीतिखंड में गुरुवार शाम इंस्टामार्ट के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की गैलेक्सी फर्नीचर शॉप और गोदाम भी इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें आसपास की इमारतों तक पहुंच गईं। इस दौरान कई तेज धमाके हुए और सिलेंडर फटने से आग और भड़क गई। आग की सूचना मिलते ही डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीएफओ सौरभ सिंह भी दमकल टीम के साथ पहुंचे। आसपास के दुकानों और रिहायशी इलाकों को खाली कराया गया। पुलिस और दमकलकर्मियों ने एक फ्लैट में फंसी अनाया नाम की महिला और उसके पालतू डॉग को सुरक्षित बाहर निकाला। पहले आग की तस्वीरें देखिए… कल शाम 4 बजे आग लगी थी चीफ फायर ऑफिसर सौरभ सिंह के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 4 बजे नीति खंड-1 स्थित इंस्टामार्ट वेयरहाउस में आग की सूचना मिली। वैशाली फायर स्टेशन से 5 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की लपटें तेज होने पर सीएफओ भी मौके पर पहुंचे। आग इंस्टामार्ट वेयरहाउस से पास स्थित गैलेक्सी फर्नीचर के गोदाम तक फैल गई थी। हालात को देखते हुए नोएडा और मेरठ से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। गाजियाबाद के सभी फायर स्टेशनों से भी दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। कुल 15 दमकल गाड़ियों की मदद से करीब 90 मिनट में आग पर काबू पाया गया। टीम ने महिला और उनके पालतू डॉग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि आग कमर्शियल एरिया से पीछे स्थित रिहायशी इलाके तक पहुंच गई थी। धुआं घरों और फ्लैटों में भर रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मियों को दमकल की टीम के साथ रिहायशी इलाके में भेजा गया। फायर टीम ने वहां लाइन बिछाकर घरों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग के पास स्थित डॉ. पीयूष MRI और डायग्नोस्टिक सेंटर के ऊपर बने फ्लैट में अनाया नाम की महिला फंसी थीं। दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर बालकनी के रास्ते फ्लैट में प्रवेश किया। अंदर धुआं भरा हुआ था। टीम ने महिला और उनके पालतू डॉग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीनशेड के भवन आग से हुए क्षतिग्रस्त पुलिस के मुताबिक वेयरहाउस में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दोनों भवन टीनशेड से बने थे, जो ज्यादा ताप और आग के कारण क्षतिग्रस्त होकर नीचे झुक गए। इससे दमकलकर्मियों को आग बुझाने में परेशानी हुई। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दोहरीघाट-मधुबन के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी:निचले इलाकों में घुटनों तक पानी, बंधों और रेगुलेटरों पर बढ़ा दबाव
    Next Article
    फर्जी प्रमाणपत्र बनाने पर पिता-पुत्री समेत तीन पर केस:सिद्धार्थनगर में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई, युवक को फंसाने का भी आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment