Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिल ने ईडन पार्क में तीन घंटे प्रैक्टिस की:कोहली जिम गए, रोहित और ऋतुराज ने नेट्स नहीं किए

    9 hours ago

    1

    0

    भारत के कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में करीब तीन घंटे अभ्यास किया। उन्होंने बल्लेबाजी, फील्डिंग और कैचिंग पर काम किया। वहीं, विराट कोहली ने मैदान पर जिम सेशन किया, लेकिन बल्लेबाजी और फील्डिंग अभ्यास में हिस्सा नहीं लिया। रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड भी नेट्स पर नहीं आए। भारतीय टीम मंगलवार को एक साथ अभ्यास करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। गिल ने रविवार को नहीं किया था अभ्यास गिल ने रविवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया था। ऐसे में सोमवार सुबह उन्होंने अपना वर्कलोड पूरा करने के लिए लंबा नेट सेशन किया। उन्होंने शुरुआत हल्के थ्रोडाउन से की। इसके बाद स्पिन गेंदबाजी कोच सैराज बहुतुले के साथ काफी देर तक फील्डिंग का अभ्यास किया। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और आकिब नबी को सोमवार के अभ्यास से आराम दिया गया। तीनों ने एक दिन पहले लंबे स्पेल किए थे। गिल और केएल राहुल को बल्लेबाजी अभ्यास कराने के लिए स्थानीय स्पिनरों और तेज गेंदबाजों ने गेंदबाजी की। राहुल ने विकेटकीपिंग से शुरू किया अभ्यास अभ्यास का ज्यादातर हिस्सा सेंटर विकेट पर हुआ। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे पहले दयानंद गरानी और नुवान सेनिविरत्ने के करीब 15 मिनट तक थ्रोडाउन पकड़े। इसके बाद उन्होंने पैड पहनकर गिल के साथ बल्लेबाजी का अभ्यास किया। फैंस ने गिल और राहुल से मांगे ऑटोग्राफ अभ्यास के दौरान स्क्वायर बाउंड्री के पास सड़क पर कुछ दर्शक जमा थे। वे लगातार गिल को आवाज लगाकर ऑटोग्राफ मांग रहे थे। एक फैन ने खुद को पंजाब के मोगा का बताते हुए गिल से ऑटोग्राफ देने की अपील की। दर्शकों ने केएल राहुल के नाम के नारे भी लगाए। कैचिंग ड्रिल के साथ गिल ने अभ्यास खत्म किया गिल ने दिन का सबसे लंबा बल्लेबाजी अभ्यास सत्र पूरा करने के बाद कैचिंग ड्रिल की। उन्होंने पहले स्लिप में कैच पकड़ने का अभ्यास किया। इसके बाद बाउंड्री रोप के पास अलग-अलग पोजिशन से कैच पकड़े। हैमिल्टन से ऑकलैंड पहुंचेंगे बाकी खिलाड़ी गिल और अभ्यास करने वाले खिलाड़ी होटल लौटे, तब भारतीय वनडे टीम के बाकी सदस्य हैमिल्टन से ऑकलैंड पहुंचने वाले थे। हैमिल्टन में भारत ने पांचवां टी-20 मैच खेला था। भारतीय टीम मंगलवार दोपहर एक साथ अभ्यास करेगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम सुबह के सत्र में ट्रेनिंग करेगी।की टीम सुबह के सेशन में ट्रेनिंग करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 साल के एंटोनेली सबसे युवा फॉर्मूला-1 वर्ल्ड चैंपियन बने:वेटल के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा; 73 साल बाद इटली को मिला चैंपियन
    Next Article
    पंत को फिटनेस साबित करने का एक और मौका:न्यूजीलैंड जाने से पहले होगा दूसरा टेस्ट, पहले फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हुए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment