Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गिल ने कहा- यह ड्रॉ टेस्ट क्रिकेट की जीत:श्रीलंका को फॉलोऑन कराने के फैसले को सही ठहराया; पडिक्कल बोले- हमें जीतना चाहिए था

    2 hours ago

    1

    0

    भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने पर कहा- ‘हमने वह सब कुछ किया, जो हम कर सकते थे। यह शानदार मुकाबला था और मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट की जीत हुई।’ गिल से दूसरे मुकाबले में टीम के कुछ अलग करके जीत हासिल करने को लेकर सवाल पूछा गया था। गुरुवार को श्रीलंका ने फॉलोऑन के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ करा लिया। भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। उसने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। फॉलोऑन का फैसला उल्टा नहीं पड़ा- गिल गिल ने कहा- ‘फॉलोऑन का फैसला उल्टा नहीं पड़ा, मौसम को ध्यान में रखते हुए यह हमारा सबसे अच्छा निर्णय था।’ भारतीय कप्तान ने सीरीज पर कहा- रिजल्ट के लिहाज से 3 मैच अच्छे होते। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने पर उन्होंने कहा- 'यह प्रतिशत अंकों पर निर्भर करता है।' भारतीय कप्तान ने मोहम्मद सिराज की चोट पर कहा- ‘वे चोटिल नहीं थे। वह कुछ महीनों के बाद खेल रहे थे, वापस आने में समय लगता है।’ गिल ने भारतीय स्पिनर मानव सुथार का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा, ‘वे जिस तरह से गेंद को रिलीज करते हैं, मुझे लगता है कि आने वाले वर्षों में वे हमारे लिए अहम साबित होंगे।’ पडिक्कल बोले- टीम का जीतना सबसे जरूरी मैच के बाद प्लेयर ऑफ द सीरीज देवदत्त पडिक्कल ने कहा- ‘अगर हम यह मैच जीतते तो बेहतर होता। ईमानदारी से कहूं तो परिस्थितियां काफी समान थीं। यहां भी पिच धीमी थी।’ पडिक्कल ने कहा, ‘मैं रन बनाकर खुश हूं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वे रन मैंने किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए बनाए।’ उन्होंने कहा- 'सबसे जरूरी है कि टीम जीते। यह युवा टीम है और अभी काफी काम करना है। सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। मुझे भरोसा है कि हम लगातार सुधार करते रहेंगे।’ सोनल ने कोच, परिवार और बैटर्स को श्रेय दिया प्लेयर ऑफ द मैच सोनल दिनूषा ने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए। उन्होंने कहा- ‘मैंने परिस्थिति के हिसाब से अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश की। भारत के खिलाफ रन बनाना खुशी की बात है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे उन लोगों का जिक्र करना चाहिए, जिन्होंने रन बनाने में मेरी मदद की। मैं कोचिंग स्टाफ और अपने परिवार का नाम लेना चाहता हूं। मैं निचले क्रम के बल्लेबाजों का भी जिक्र करना चाहूंगा। उन्होंने रन बनाने में मेरी मदद की।’ धनंजय ने कहा- गॉल में मुझे ज्यादा देर खेलना चाहिए था श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के लिए सिलेक्टर्स और कोच को श्रेय दिया। उन्होंने कहा- ‘यह टैलेंट सर्च की बात है। मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं और कोच ने मुझे यह मौका दिया।’ हालांकि, धनंजय ने माना कि उन्हें खुद ज्यादा योगदान देना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘शायद गॉल में दूसरी पारी के दौरान मुझे ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।’ ------------------------------------------------- कोलंबो टेस्ट की मैच रिपोर्ट पढ़िए… श्रीलंका ने भारत को नहीं जीतने दिया दूसरा टेस्ट; फॉलोऑन खेलने के बावजूद मैच ड्रॉ कराया श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलने के बावजूद भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया है। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली है। भारत ने गॉल में हुआ पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय स्पिनर्स कोलंबो टेस्ट में डाल चुके 10 नो-बॉल:5 साल में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन, दिनूषा ने की 44 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी
    Next Article
    शुभमन गिल, अर्शदीप समेत बड़े क्रिकेट सितारे PCA में उतरेंगे:30 अगस्त से शेर-ए-पंजाब लीग शुरू, शेड्यूल जारी; 13 सितंबर को होगा फाइनल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment