Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शुभमन गिल, अर्शदीप समेत बड़े क्रिकेट सितारे PCA में उतरेंगे:30 अगस्त से शेर-ए-पंजाब लीग शुरू, शेड्यूल जारी; 13 सितंबर को होगा फाइनल

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर भारत और ट्राइसिटी के लोग 30 अगस्त से शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, अर्शदीप सिंह, रामनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह और हरप्रीत बराड़ जैसे खिलाडियों को अब पीसीए में खेलते देख पाएंगे। यह संभव होने जा रहा है। यह मैच लाइव भी चलेंगे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की ओर से आयोजित शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 का आगाज होने से। जिसका वीरवार को शेड्यूल जारी कर दिया गया है। लीग का आगाज 30 अगस्त को होगा और फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा। करीब 2 सप्ताह चलने वाली इस लीग में पंजाब के स्थापित क्रिकेटरों के साथ उभरते हुए खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 30 अगस्त को अमृतसर सूर्मास और मोहाली किंग्स के बीच होगा। मुकाबले आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेले जाएंगे। लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे टूर्नामेंट में 27 मुकाबले खेले जाएंगे। 2 ग्रुप में बांटी गईं 6 टीमें छह फ्रेंचाइजी को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में मोहाली किंग्स, फाजिल्का फाल्कन्स और जालंधर वॉरियर्स हैं। वहीं ग्रुप-बी में बठिंडा रॉयल्स, अमृतसर सूर्मास और लुधियाना लायंस को रखा गया है। 30 अगस्त को अमृतसर सूर्मास और मोहाली किंग्स के मुकाबले के बाद 31 अगस्त को दो मैच होंगे। दोपहर में जालंधर वॉरियर्स का सामना फाजिल्का फाल्कन्स से होगा, जबकि शाम को मोहाली किंग्स और बठिंडा रॉयल्स आमने-सामने होंगे। 1 सितंबर को दोपहर के मुकाबले में लुधियाना लायंस अपने अभियान की शुरुआत बठिंडा रॉयल्स के खिलाफ करेगा। 12 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 12 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप-ए की शीर्ष टीम का मुकाबला ग्रुप-बी की दूसरे नंबर की टीम से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में ग्रुप-बी की टॉप टीम ग्रुप-ए की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 13 सितंबर को फाइनल में खिताब के लिए आमने-सामने होंगी। टीवी और ऑनलाइन प्रसारण शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5 HD और Sony Sports Ten 5 SD पर होगा। वहीं मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गिल ने कहा- यह ड्रॉ टेस्ट क्रिकेट की जीत:श्रीलंका को फॉलोऑन कराने के फैसले को सही ठहराया; पडिक्कल बोले- हमें जीतना चाहिए था
    Next Article
    कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होते ही गिल की कप्तानी में दर्ज हुआ मनहूस रिकॉर्ड, सीरीज जीत का स्वाद हुआ कड़वा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment