Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा नेता डक्कू, महानगर अध्यक्ष पर केस दर्ज:गोरखपुर में कब्जा और मारपीट मामला; डक्कू ने कहा- अपनी जमीन पर मलबा हटाने गए थे

    10 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर ग्रामीण से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सपा नेता जफर अमीन डक्कू पर जमीन कब्जाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। मंगलवार देर रात राजघाट थाने में उनकी नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई। मामले में सपा के महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मंगलवार को खोखर टोला में जमीन पर मलबा हटाने को लेकर डक्कू और कुछ महिलाओं के बीच विवाद हो गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। करीब 15 मिनट तक मौके पर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद देर रात खोखर टोला निवासी शहाना खातून की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। महिला का दावा- 70 साल से मकान पर कब्जा शहाना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खोखर टोला स्थित एक मकान में करीब 70 साल से रह रही हैं। उनका दावा है कि मकान डीह की आराजी संख्या 91 की जमीन पर बना है। उनके मुताबिक, यह जमीन पूर्व जमींदार वल्लभदास की थी, जिन्होंने उनके पूर्वजों को मकान बनाकर रहने के लिए जमीन दी थी। शहाना का आरोप है कि 2023 में जफर अमीन डक्कू ने मकान के आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया था। मंगलवार को डक्कू, शब्बीर कुरैशी और उनके समर्थक दोबारा मौके पर पहुंचे और बचे हुए हिस्से पर भी कब्जा करने की कोशिश की। शहाना के मुताबिक, उन्होंने इसका विरोध किया और बताया कि जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से उन्हें बचाया गया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। डक्कू बोले- जमीन खरीदी, मलबा हटाने गए थे जफर अमीन डक्कू ने महिलाओं के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने 2017 में जमीन खरीदी थी। जमीन के आधे हिस्से पर उनका कब्जा है, जबकि दूसरे हिस्से में किराएदार रहते हैं। डक्कू के मुताबिक, उनके हिस्से में करीब 35 साल से कोई नहीं रह रहा था। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम में शिकायत की थी कि मकान जर्जर है। इसके बाद नगर निगम ने 2020 में मकान गिराने का नोटिस दिया था। 2023 में भी नोटिस दिया गया और चेतावनी दी गई कि मकान नहीं गिराने पर नगर निगम इसे गिराएगा और खर्च उनसे वसूलेगा। डक्कू ने बताया कि नगर निगम की कार्रवाई के बाद मकान का वह हिस्सा गिरा दिया गया था। तभी से वहां मलबा पड़ा था। मंगलवार को वह समर्थकों के साथ मलबा हटाकर निर्माण कराने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान किराएदार महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। बोले- कोर्ट से नहीं मिला स्टे, पुलिस के सामने हुई थी बात डक्कू का कहना है कि किराएदार पक्ष कोर्ट गया था, लेकिन उन्हें स्टे नहीं मिला। उनसे जमीन से जुड़े कागज मांगे गए, लेकिन वे कागज नहीं दिखा सके। पुलिस के सामने भी यह मामला गया था। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे थे। उनके सामने किराएदारों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही थी। बाद में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें परेशान किए बिना निर्माण कराया जा सकता है। डक्कू का दावा है कि यह बातचीत पुलिस के सामने हुई थी। उन्होंने कहा कि तीन दिन बाद जब वह निर्माण कराने पहुंचे तो वही महिलाएं विरोध करने लगीं। डक्कू ने महिलाओं पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सीओ ने उन्हें बुलाया है और वह वहां अपने जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज पेश करेंगे। विवादित जमीन पर पुलिस ने लगाए दो CCTV कैमरे विवाद के बाद पुलिस ने मौके पर निगरानी बढ़ा दी है। राजघाट पुलिस ने विवादित स्थल पर दो सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इनके जरिए जमीन पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि दोबारा विवाद या कब्जे की कोशिश की स्थिति में कार्रवाई की जा सके। राजस्व विभाग को जमीन के अभिलेख और दोनों पक्षों के दावों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जमीन के वास्तविक स्वामित्व और स्थिति का पता राजस्व अभिलेखों और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद चलेगा। पुलिस को मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोलीकांड के बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर आरोपी:चार पर मुकदमा, नंबर ब्लैक लिस्ट करने से नाराज था आरोपी
    Next Article
    तलाक मांग रही थी शिवानी...पति यश ने की हत्या:झांसी में भाई बोला- मंगलसूत्र-टॉप्स उतारकर आईफोन भी ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment