Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुलदार ने गर्दन से पकड़कर महिला को खेत में घसीटा:बिजनौर में घर से 10 मीटर दूर मिला शव, वन विभाग ने लगाए पिंजरे-ड्रोन से निगरानी शुरू

    7 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुरूवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे महिला खेत में शौच के लिए गई थी। तभी अचानक गुलदार पीछे से युवती के गर्दन पर हमला करते हुए उसे गन्ने के खेत में घसीट ले गया। महिला के चचेरे भाई ने गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनी। घर से कुछ दूरी पर उसे खून के धब्बे दिखाई दिए। जिसके बाद उसने परिवार और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। महिला मानसिक रूप से बीमार थी। सूचना मिलने पर ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ खेत में पहुंचे। उन्होंने गुलदार से महिला को छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर नजीबाबाद एसडीएम शैलेंद्र कुमार, सीओ नजीबाबाद और वन क्षेत्र अधिकारी रामकुमार पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसडीएम ने परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वन विभाग ने गुलादर को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरे लगा दिए और ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी शुरू कर दी है। क्षेत्र में गुलदार के हमले की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। देखिए घटना की 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… राजा रामपुर फाजिल उर्फ आल्लोपुर गांव की रहने वाली बबीता (40) गुरूवार सुबह करीब साढे़ 5 बजे शौच के लिए खेत गई थी। इसी दौरान घर से करीब 10 मीटर दूरी पर ही गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बबीता की गर्दन को जबड़े में जकड़कर गुलदार उसे गन्ने के खेत में घसीट ले गया। करीब आधे घंटे बाद बबीता के चचेरे भाई दीपक कुमार (35) ने घर से कुछ दूरी पर खेत में खून के धब्बे देखें। उसे गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। दीपक कुमार ने तत्काल घटना की जानकारी परिवार को दी। परिजन ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से गुलदार को भगाया और बबीता को उसके चंगुल से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गुलदार ने बबीता की गर्दन पर बुरी तरह वार किए थे। एसडीएम-डीएफओ मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी वनविभाग और पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार, डीएफओ , सीओ सुनील कुमार और वन क्षेत्र अधिकारी रामकुमार पहुंचे। सूचना मिलने पर भाजपा नेता लीना सिंघल भी घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने परिवार को मुआवजा दिलाने की आश्वासन दिया। सूचना पर पहुंची नजीबाबाद पुलिस टीम ने पंचनामे के बाद बबीता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगा दिए। आस-पास के इलाके की ड्रोन से निगरानी शुरू की गई। ग्रामीणों को सतर्क रहने और गुलदार के दिखने पर तत्काल वन विभाग सूचित करने की अपील की। मानसिक रूप से बीमार थी बबीता बबीता के ओमप्रकाश की मौत हो चुकी है। परिवार में तीन भाई रूपेंद्र सिहं (40), नरेंद्र सिंह(30) और हिमाचल (28) हैं। तीनो भाई खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बबीता मानसिक तौर से बीमार थी। जिसके चलते उसकी शादी नहीं की गई थी। तीनों भाईयों की शादी हो चुकी है। बबीता तीनों भाइयों के साथ रहती थी। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया गांव में गुलदार के हमले से महिला के मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ड्रोन द्वारा क्षेत्र की निगरानी की जा रही है पिंजरा लगाया जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में नाव से मरीज को अस्पताल ले गए लोग:सरकारी स्कूलों में भरा पानी, 35 गांवों में 30 हजार लोग फंसे; VIDEO
    Next Article
    चित्रकूट के रानीपुर टाइगर रिजर्व में बढ़े तेंदुए:मुरादाबाद से रेस्क्यू कर लाये गए थे, आंकड़ा 92 पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment