Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती ग्रीन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:भजनों पर झूमे लोग, बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर बढ़ाया भक्तिभाव और उत्साह

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सनातन धर्म मंच के तत्वावधान में इमार गोमती ग्रीन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भजनों की मधुर धुन शुरू होते ही माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। देखते ही देखते पुरुष, महिलाएं और बच्चे भक्ति में सराबोर होकर झूमने और नृत्य करने लगे। श्री कृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा धारण कर उपस्थित बच्चे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ा रहे थे। सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की मंगलकामना के साथ आयोजित यह जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक कार्यक्रम न रहकर सामूहिक श्रद्धा, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का भावपूर्ण अनुष्ठान बन गया। कार्यक्रम में सोसायटीवासियों की उत्साहपूर्ण एवं गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। सनातन धर्म मंच ने आयोजन में सहभागी सभी निवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता ही ऐसे आयोजनों की वास्तविक शक्ति है। मंच ने सभी से आह्वान किया कि इसी प्रकार प्रेम, श्रद्धा, सहयोग और एकजुटता के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सनातन मूल्यों और धर्म की प्रतिष्ठा के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखें। देखें तस्वीरें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीनयुक्त सिरप मामले में आरोपियों के मेडिकल स्टोरों पर छापा:5 दवाओं के नमूने लिए, रिकॉर्ड की जांच; मुख्य आरोपी प्रियांशु गुप्ता को नोटिस
    Next Article
    लखनऊ में सांचौर प्रवासियों ने किया अभिनंदन:जालाराम पूनिमा के स्वागत में जुटे लोग, सामाजिक एकजुटता पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment