Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सांचौर प्रवासियों ने किया अभिनंदन:जालाराम पूनिमा के स्वागत में जुटे लोग, सामाजिक एकजुटता पर हुई चर्चा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में राजस्थान के सांचौर क्षेत्र से जुड़े प्रवासी भाइयों ने जालाराम पूनिमा एडवोकेट, पूर्व जाट समाज अध्यक्ष सांचौर का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। बताया गया कि जालाराम पूनिमा एडवोकेट कोर्ट के कार्य से संबंधित मामले में उच्च न्यायालय पटना जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ में मौजूद राजस्थान के प्रवासी भाइयों ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भगराज गोदारा, जगदीश गोदारा देवड़ा सहित आकोली, दासपा, खिरोड़ी, भीनमाल और बागोड़ा क्षेत्र से जुड़े प्रवासी भाइयों ने जालाराम पूनिमा का फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया और राजधानी लखनऊ में उनके आगमन पर खुशी जताई। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान और सांचौर क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच सामाजिक मुद्दों और आपसी भाईचारे को लेकर चर्चा भी हुई। प्रवासी समाज के लोगों ने एक-दूसरे से जुड़े रहने और समाजहित में मिलकर काम करने की बात कही। इस मौके पर विक्रम सिंह नून, सुरेश विश्नोई गुड़ामालानी, वीरू प्रजापत और सिरोजी समेत कई लोग मौजूद रहे। राजस्थान से लखनऊ पहुंचे प्रवासी समाज के लोगों की इस मुलाकात और स्वागत कार्यक्रम ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकजुटता की तस्वीर पेश की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती ग्रीन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव:भजनों पर झूमे लोग, बच्चों ने राधा कृष्ण बनकर बढ़ाया भक्तिभाव और उत्साह
    Next Article
    गोरखपुर में कहीं बादल, कहीं धूप:उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment