Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरु पूर्णिमा पर ब्रजघाट-तिगरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:अमरोहा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

    9 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस दौरान बढ़ते गंगा के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा किनारे पुरोहितों से हवन-यज्ञ कराकर जीवन में खुशहाली की कामना की। कई लोगों ने गंगा घाट पर भूखों को भोजन कराया और निराश्रितों को दान-दक्षिणा तथा कपड़े भेंट किए। गंगा स्नान का सिलसिला बुधवार तड़के ब्रह्म मुहूर्त से शुरू होकर सुबह दस बजे तक जारी रहा। इस दौरान "हर-हर गंगे" के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे। ब्रजघाट में मुरादाबाद, हापुड़, गजरौला, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, दिल्ली और हरियाणा जैसे विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे। तिगरीधाम में भी गजरौला, धनौरा, चांदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। बढ़ते जलस्तर के कारण प्रशासन ने घाटों पर पुलिस बल और गोताखोर तैनात किए थे। गहरे जल के संकेतक बोर्ड लगाए गए और बैरिकेडिंग भी की गई। पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं को गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के प्रति सचेत करते रहे ताकि कोई अनहोनी न हो। गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तिगरीधाम और ब्रजघाट में स्नान करने आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। उन्होंने यह भी बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है, इसलिए पुलिस श्रद्धालुओं को सावधानी के साथ स्नान करने की सलाह दे रही है। गोताखोर भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती के निजी डॉक्टर डॉ. गणेश श्रीवास्तव का निधन:इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत के कारण जानने में जुटी पुलिस
    Next Article
    प्रतापगढ़ में सावन से पहले कांवरियों की खरीदारी तेज:भगवा पिट्ठू बैग और वाटरप्रूफ मोबाइल कवर की सबसे ज्यादा मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment