Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में सावन से पहले कांवरियों की खरीदारी तेज:भगवा पिट्ठू बैग और वाटरप्रूफ मोबाइल कवर की सबसे ज्यादा मांग

    8 hours ago

    1

    0

    सावन माह शुरू होने से एक दिन पहले प्रतापगढ़ में कांवर यात्रा की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में कांवरियों की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु भगवा वस्त्र, कांवर, पिट्ठू बैग, वाटरप्रूफ मोबाइल कवर और पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे हैं। दुकानदारों के मुताबिक इस बार भगवा रंग के पिट्ठू बैग और वाटरप्रूफ मोबाइल कवर की सबसे अधिक मांग है। कांवरिए पिट्ठू बैग में जल, कपड़े और यात्रा का जरूरी सामान रख रहे हैं, जबकि बारिश के मौसम को देखते हुए मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए वाटरप्रूफ कवर खरीद रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए- कल रवाना होगा 25 कांवरियों का जत्था कांवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु रोहित पांडेय ने बताया कि उन्होंने भगवा वस्त्र, पिट्ठू बैग और मोबाइल कवर खरीदा है। उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ से करीब 25 श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को बाबा धाम के लिए रवाना होगा। बारिश की संभावना को देखते हुए वाटरप्रूफ मोबाइल कवर इस बार सबसे उपयोगी सामान साबित हो रहा है। पिछले साल से बेहतर कारोबार की उम्मीद दुकानदार सचिन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर कांवर यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि पिट्ठू बैग, 'बोल बम' लिखे वस्त्र, भगवा कपड़े और मोबाइल पर्स की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। उनका मानना है कि इस बार कांवर यात्रा के दौरान ग्राहकों की संख्या और कारोबार दोनों पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहेंगे। सावन की शुरुआत के साथ बाजारों में धार्मिक उत्साह भी साफ दिखाई दे रहा है। परिवारों के साथ खरीदारी करने पहुंचे श्रद्धालु अपनी-अपनी कांवर यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरु पूर्णिमा पर ब्रजघाट-तिगरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब:अमरोहा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
    Next Article
    ललितपुर में दो पिकअप को रोकने की कोशिश:लूट की आशंका में 8 युवक हिरासत में, बिरधा-जाखलौन मार्ग पर हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment