Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरु पूर्णिमा पर विंध्य क्षेत्र के आश्रमों में भीड़:भक्तों ने किया गुरु पूजन, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विंध्य क्षेत्र के विभिन्न गुरु आश्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बुधवार सुबह से ही उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से आए भक्तों ने अपने गुरु आश्रमों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया और गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। देखें, 3 तस्वीरें… चुनार स्थित अड़गड़ानंद आश्रम, महुआरी स्थित देवरहा बाबा आश्रम, जूना अखाड़ा बूढ़ेनाथ मंदिर, सीताकुंड स्थित डमरू बाबा आश्रम और अष्टभुजा स्थित नीम करौली बाबा आश्रम में भक्तों की भीड़ लगी रही। इन आश्रमों में भजन-कीर्तन, गुरु वंदना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। प्रमुख आश्रमों और मार्गों पर पुलिस तथा पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। पूरे विंध्य क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में सपा का विरोध प्रदर्शन:गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे, आजम खान की रिहाई समेत चार मांगों पर ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    प्रयागराज में बाढ़ की आशंका, आपदा प्रबंधन की समीक्षा:लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी ने की बैठक, 51 पीएसी कंपनियां अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment