Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गुरुग्राम में महिला से फर्जी शादी, न्यूड वीडियो बना लूटा:यूपी से पति-बच्चे छोड़कर आई, ब्लैकमेल कर रेप किया, सोने का मंगलसूत्र-नकदी लेकर भागा

    6 hours ago

    1

    0

    गुरुग्राम में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला के साथ उसके प्रेमी ने फर्जी शादी की और लूट कर भाग गया। प्रेमी ने महिला को प्रेम जाल में फंसाकर उसकी न्यूड वीडियो बना ली थी, जिसके दम पर वो काफी देर उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। बाद में महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया, तो उसने शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ जाने को राजी हुई, तो आरोपी ने फर्जी कोर्ट मैरिज कर ली और यूपी से गुरुग्राम लेकर आ गया। अब वह महिला के साथ मारपीट करके फरार हो गया है। पीड़िता ने सेक्टर-37 थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है। सेक्टर-37 थाना एसएचओ मंजीत ने बताया कि उनके पास एक महिला से फर्जी शादी कर मारपीट करने और लूटने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और आरोपी को जल्द पकड़ लेंगे। अब सिलसिलेवार जानिए महिला ने वीडियो में क्या बताया… महिला ने पुलिस में दी शिकायत महिला का कहना है कि उसने थाना सेक्टर 37 में शिकायत दी है, लेकिन अभी तक आरोपी को पकड़ा नहीं गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से प्रार्थना की है कि प्रदीप को तलाश कर सामान वापस दिलवाया जाए और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस बारे में सेक्टर 37 थाना के एसएचओ मंजीत का कहना है कि महिला द्वारा उत्तर प्रदेश में आरोपी के खिलाफ एफआईआर करवा रखी है। महिला की शिकायत पर जांच की जाएगी। उसके बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयसिंहपुर में पूर्व-प्रधान के बेटे समेत 2 युवकों की मौत:बेकाबू कार सड़क किनारे गेट से टकराई, 2 गंभीर; जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    चमरावल रोड से दो अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार:बागपत कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, 10 बोतल शराब बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment