Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जयसिंहपुर में पूर्व-प्रधान के बेटे समेत 2 युवकों की मौत:बेकाबू कार सड़क किनारे गेट से टकराई, 2 गंभीर; जिला अस्पताल रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इटकौली गांव के गेट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर संगत गांव निवासी पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सिंह का बेटा सनी सिंह अपने साथियों के साथ कार से गोसाईगंज बाजार से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। जैसे ही कार इटकौली गांव के गेट के पास पहुंची, अचानक चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सीधे गेट से जा भिड़ा। 2 युवकों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों में सनी सिंह (पुत्र ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान), शिवम यादव (पुत्र गया प्रसाद), आदर्श सिंह उर्फ अमन और राजकुमार सिंह शामिल थे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने सनी सिंह और शिवम यादव को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन हादसे का कारण बना। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। होली की खुशियां मातम में बदलीं होली के दिन फतेहपुर संगत गांव में रंग और गुलाल की जगह चीख-पुकार गूंज उठी। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाथ नगरी की फिजाओं में घुला उल्लास:रंगों की फुहार से सराबोर हुए शहरवासी, होलिका दहन के बाद शुरू हुआ रंगों का उत्सव
    Next Article
    गुरुग्राम में महिला से फर्जी शादी, न्यूड वीडियो बना लूटा:यूपी से पति-बच्चे छोड़कर आई, ब्लैकमेल कर रेप किया, सोने का मंगलसूत्र-नकदी लेकर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment